Saturday, January 17, 2026
MGU Meghalaya
Homeअपराधनोएडा: एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव, सिर पर गोली लगने से...

नोएडा: एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव, सिर पर गोली लगने से हुई मौंत

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक युवक की कार सवार की मौके पर मौत हो गई है। मौत का कारण सिर पर गोली लगने को बताया गया है। शव संदिग्ध हालात में मंगलवार शाम को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला। शव के पहचान अश्विन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना ग्रेटर नोएडा के दनकौर की है, यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे में कार सवार एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शव मंगलवार देर शाम ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला। पुलिस ने घटनास्थल से युवक की कार और पिस्टल बरामद की है। मृतक की पहचान गाजियाबाद के राजनगर निवासी अश्विन शर्मा के रूप में हुई है।

मामले की पूरी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस ने वारदात की वजह की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया की मामले की सूचना मिलने पर जब वह घटनास्थल पर पहुँची तो कार के पास अश्विन घायलावस्था में पड़ा है। जिसपर पुलिस उसे फौरन जिम्स अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक के पास से मृतक के पिता की लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। युवक आरओ का काम करता था। पेरिफेरल के टोल से अश्विन की कार निकलती हुई दिखाई दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है लेकिन परिजन ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

- Advertisment -
Most Popular