KKBKKJ Promotions: दबंग खान ने कपिल शर्मा शो में अपनी एक्स पर कसा तंज, कहा- ‘जान से स्टार्ट होता है और फिर जान ले…’

0
393
Salman Khan On His Ex

KKBKKJ Promotions: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हाल ही में सलमान अपनी फिल्म को प्रमोट करने ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, जहां उनके साथ फिल्म की स्टार कास्ट भी शामिल हुई थी। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की और इस बीच सलमान खान ने अपनी एक्स पर जमकर तंज कसा और अपनी बातों से सबको ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

कपिल शर्मा शो में पहुंचे सलमान खान

दरअसल, कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने शो द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज किया है, जिसमें सलमान खान और उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की पूरी स्टार कास्ट भी नजर आ रही है। बतौर गेस्ट भाईजान अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा ने सलमान से कई मजेदार सवाल किए, जिसका एक्टर ने अपने अंदाज में जवाब दिया, लेकिन जब कपिल ने भाईजान से उनकी ‘जान’ को लेकर सवाल उनसे सवाल पूछा तो दबंग खान ने इशारों-इशारों में ही अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड पर तंज कसना शुरू कर दिया।

भाईजान ने अपनी एक्स पर कसा तंज

आपको बता दें कि जब सलमान खान से उनकी जान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि, ‘लड़कियां पहले उनके प्यार में पड़ती हैं और पास आती हैं, जान-जान कहती हैं….और जब वह देखती हैं कि लड़का फंस गया तो वह आगे बढ़ जाती हैं…..और फिर किसी और को जान बनाकर उसे रूलाती हैं।‘ इसके बाद कपिल ने सलमान से एक और सवाल पूछा कि  उन्होंने अपनी लाइफ में ‘जान’ बोलने का हक किसको दे रखा है? इसके जवाब में सलमान ने हंसते हुए कहा कि, ‘किसी को यह हक कभी मत देना……जान से स्टार्ट होता है और फिर जान ले ली जाती है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘लड़कियां पहले कहती हैं कि मैं तुम्हारे साथ रहकर बहुत खुश हूं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती फिर थोड़ा सा वक्त निकल जाता है और उसके बाद आई लव यू आता है और जैसे ही आई लव यू आया और जैसे ही पता चला कि ये फंसा तो उसके बाद आपकी जिंदगी बर्बाद।’ दबंग खान ने इसके आगे कहा कि,  ‘जान एक बड़ा ही अधूरा शब्द है। पूरा सेंटेंस शायद यह होगा कि जान ले लूंगी तेरी, उसके बाद किसी और को जान बनाऊंगी और उसके बाद उसकी भी जान ले लूंगी।’ भाईजान की ये बातें सुनकर सभी जोर से हंसने लगते हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

आपको बता दें कि सलमान खान इस साल एक नहीं बल्कि डबल धमाका के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। एक्टर बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आएंगे, जो इस साल ईद पर रिलीज होनी है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट पूजा हेगडे नजर आएंगी। वहीं इसके अलावा दबंग खान अपनी एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में दिखाई देंगे। एक्टर के फैंस उन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।