MP : उमरिया की सड़को पर बवाल, कटे सिर को लेकर घूमा सनकी युवक

0
330
Mp crime: young man cut dead body into pieces

मध्य प्रदेश के उमरिया क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, गांव मजमानीकला में एक सनकी युवक अपने हाथों में काटा हुआ सिर लिए घूमता हुआ देखा गया। इस भयभीत दृश्य को देखकर सभी दंग रह गए वहीं गांव की महिलाएं आरोपी को देखकर चीख पड़ी। ग्रामीणों ने सारा मंजर पुलिस को बताया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस स्थिति का जायजा ले रही है।

काटा हुआ सिर देखकर गांव में दहशत का माहौल

उमरिया क्षेत्र के मजमानिकाला गांव में हुई इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि, आपसी विवाद के कारण आरोपी युवक ने पड़ोसी गांव के शख्स के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को कई टुकड़ों में काटा और मृतक का सिर लेकर गांव की सड़को पर घूमने लगा। युवक के हाथ में धड़ से काटा हुआ शव देखकर सभी हक्के-बक्के रह गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के घर के अंदर से टुकड़ों में मिली लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जाने पूरा मामला

पुलिस ने मिली जानकारी में बताया गया है कि मजमनी कला गांव के डोंगरागवां के पड़ोसी टोले का रहने वाला आरोपी सूरज शंभू के घर आया था। उस वक्त शंभू घर में अकेला था और दोनों के बीच पहले से ही किसी बात पर बहस हो रही थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया जिसके परिणामस्वरूप आरोपी सूरज ने शंभू की निर्दयता से किसी नुकीली चीज से हत्या कर दी। सनकी सूरज ने शंभू के शव को कई टुकड़ो में काटा और सिर धड़ से अलग कर दिया। गुस्से में लाल आरोपी ने मृतक का सिर उठाया और पूरे गांव में लेकर घूमने लगा। जिसे देखकर महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी। आरोपी शोर को सुनकर घबरा गया और उसने मृतक का सिर फौरन सड़क पर फेंक दिया। लेकिन स्थानीय लोगों ने युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।