मध्य प्रदेश : सनकी पति ने आधी रात को पत्नी और बेटी का काटा गला

0
417
mp crime news

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने आधी रात को अपनी पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को बीती रात 12 बजे अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान ओंकार (40) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी को सोते समय मार डाला। इस दौरान ओंकार के दोनों बेटे पास में ही सो रहे थे। पुलिस ने मां-बेटी के शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ओंकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

mp crime: husband killed his wife and daughter

सनकी पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

घटना जिले के नरवर थाना क्षेत्र की है और इसमें ताजपुर के समीप स्थित टंकरिया गांव में ओंकार नाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी तारा बाई 35 साल और बेटी रविना उम्र 13 की चाकू से काटकर हत्या कर दी। वहीं ओंकार के दोनों लड़के, 10 वर्षीय मोहित और 15 वर्षीय अंकित, अपराध के दौरान पास में सो रहे थे। वारदात को देखकर दोनों बेटों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। आरोपी के बेटों ने बताया कि, देर रात 12 बजे मां और बहन की चीख-पुकार सुनकर वह उठ गए उन्होंने अपनी पिता के हाथ में खून से लथपथ चाकू देखा और वो डरकर कमरे में बंद हो गए। दोनों लड़कों जैसे-तैसे रात बिताई और सुबह होते ही जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बच्चों ने सुबह अपने काका को सारी बात बताई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वारदात को सुनकर पुलिस भी हक्की-बक्की रह गई। पुलिस ने  मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ओमकार ने वारदात के समय खुद को घायल कर लिया था। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने ओंकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।