Friday, March 21, 2025
MGU Meghalaya
HomeराजनीतिMaharastra में भाषा को लेकर मचा विवाद, RSS नेता पर भड़के आदित्‍य...

Maharastra में भाषा को लेकर मचा विवाद, RSS नेता पर भड़के आदित्‍य ठाकरे, CM फडणवीस ने भी किया समर्थन

Maharastra में मराठी भाषा को लेकर बहस छिड़ गई है। आएसएस नेता का भाषा को लेकर दिया गया बयान विवाद का रुप ले लिया है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता Suresh Bhaiyyaji Joshi ने अपने एक बयान में कहा था कि जो लोग मुंबई आते हैं, उन्हें मराठी सीखने की जरूरत नहीं है। भैयाजी जोशी के इस बयान पर शिवसेना यूबीटी ने तीखा हमला बोला है। यहां तक की इस विषय पर मराराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान दिया है।

भैयाजी जोशी के बयान पर मचा सियासी घमासान

दरअसल, आरएसएस नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने बुधवार को एक कार्यक्रम मेंकहा मुंबई आने वालों को मराठी सीखने की जरूरत नहीं हैं। उन्‍होंने आगे कहा गुजराती मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र की भाषा है। आरएसएस नेता के इस बयान पर आदित्‍य ठाकरे ने गुस्‍सा जताते हुए कहा किबाहर के लोग हमारे राज्‍य में आते हैं और यहां बस जाते हैं हालांक हमारी मातृ भू‍मि की भाषा मराठी है, जैसे तमिलनाडु में तमिल और कर्नाटक की कन्‍नड़ भाषा है। उन्‍होंने कहा भाजपा की विचारधारा महाराष्‍ट्र का अपमान करना है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का भी आया बयान

इस विषय पर मराराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान दिया है। उन्होंने विधानसभा में कहा, मुंबई, महाराष्ट्र और राज्य सरकार की भाषा मराठी है। यहां रहने वालों को इसे सीखना चाहिए। मराठी भाषा राज्य की संस्कृति और पहचान का हिस्सा है। और इसे सीखना हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए।

हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस बयान के बावजूद सदन में शिवसेना (UBT) और बीजेपी के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई।

ये भी पढ़ें: Maharashtra IAS Transfer Posting: महाराष्ट्र से बड़ी खबर , 12 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

- Advertisment -
Most Popular