Chaitra Month 2023 Vrat-Festival : आज से शुरू हुआ चैत्र माह, यहां देखें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

0
409
Chaitra Month 2023 Vrat Festival List

Chaitra Month 2023 Vrat Festival List : हिन्दू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व है। इस माह में कई बड़े पर्व और व्रत आते हैं, जिनका अपना अलग महत्व हैं। इस बार चैत्र माह का आरंभ 8 मार्च 2023 से हो रहा है, जिसका समापन 6 अप्रैल 2023 को होगा। फाल्गुन वर्ष का आखिरी महीना और चैत्र पहला माह होता है। इस महीने में संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, रामनवमी, मास शिवरात्रि, हनुमान जयंती सहित कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में चैत्र माह (Chaitra Month 2023 Vrat Festival List) में पड़ने वाले सभी व्रत और पर्व की तिथि के बारे में बताएंगे।

चैत्र महीने में पड़ने वाले मुख्य पर्व-व्रत (Chaitra Month 2023 Vrat Festival List)

Image resized2 6

  • 11 मार्च 2023 : संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी
  • 12 मार्च 2023 : रंग पंचमी
  • 13 मार्च 2023 : मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेगा
  • 15 मार्च 2023 : श्री शीतला अष्टमी
  • 18 मार्च 2023 : पापमोचिनी एकादशी
  • 19 मार्च 2023 : रवि प्रदोष व्रत
  • 20 मार्च 2023 : मास शिवरात्रि
  • 21 मार्च 2023 : भौमवती अमावस्या और चैत्र अमावस्या
  • 22 मार्च 2023 : चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष का आरंभ
  • 23 मार्च 2023 : चेटी चंड और झूलेलाल जयंती
  • 24 मार्च 2023 : मत्स्य जयंती, गौरी पूजा और गणगौर व्रत
  • 25 मार्च 2023 : वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
  • 26 मार्च 2023 : स्कंद षष्ठी
  • 27 मार्च 2023 : रोहिणी व्रत
  • 29 मार्च 2023 : नवरात्रि दुर्गा अष्टमी
  • 30 मार्च 2023 : राम नवमी और दुर्गा नवमी व्रत
  • 31 मार्च 2023 : चैत्र नवरात्रि समाप्त
  • 1 अप्रैल 2023 : कामदा एकादशी
  • 2 अप्रैल 2023 : वामन द्वादशी
  • 3 अप्रैल 2023 : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 5 अप्रैल 2023 : चैत्र पूर्णिमा
  • 6 अप्रैल 2023 : हनुमान जयंती

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।