दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0
402
Weather Update
Weather Update

Weather Update : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार ठंड का प्रकोप जारी हैं। बीते दिन, दिल्ली में सबसे सर्द दिन रहा। हालांकि, आज भी देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। ज्यादातर इलाकों में ठंड के साथ शीत लहर भी देखी गई। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी इस समय कड़ाके की ठंड (Weather Update) पड़ रहीं है।

पहाड़ों से भी ज्यादा ठंडी हुई राजधानी

r3 3

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक दिल्ली में ठंड जारी रहेगी। इसलिए राजधानी के तमाम इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। बीते दिन, दिल्ली में कल पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था और गुरुवार को यहां पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड (Weather Update) दर्ज की गई थी। बता दें कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

उत्तर भारत में ठंड हुई Out of Control

r4 4

बीते दिन, दिल्ली के लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस (Weather Update) दर्ज किया गया। जबकि सफदरजंग और गुरुग्राम में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सात जनवरी तक देश में शीतलहर जारी रहेगी। उसके बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में इजाफा होना शुरू होगा।