Charu Asopa : सुष्मिता सेन के गाने पर डांस करती नजर आई चारू असोपा, शेयर किया वीडियो

0
380
Charu Asopa
Charu Asopa

Charu Asopa: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। चारू ने अपनी एक्टिंग के दम पर घर घर में अपनी खास जगह बनाई हैं। हाल ही में चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से तलाक को लेकर भी चर्चा का केंद्र बनी रही थीं। राजीव से अलग होने के बाद भी चारु का सेन परिवार संग अच्छा रिश्ता है। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को चारु की अक्सर तारीफ करते देखा गया।

वहीं चारू अपने व्लॉग में अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में अपनी ननद रह चुकी सुष्मिता सेन के एक गाने को रिक्रिएट किया है।

Charu Asopa

Charu Asopa ने सुष्मिता सेन के गाने पर लगाए ठुमके

चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह सुष्मिता सेन के हिट गाने चुनरी चुनरी पर डांस करती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की सीक्विन साड़ी में बेहद खूबसुरत नजर आ रही हैं। वहीं वो साड़ी पहनकर गाने के साथ स्टेप्स मैच किए। इस दौरान एक्टर गौरव राज पुरी भी सलमान खान की कॉपी करते हुए लाल दुपट्टे के साथ फ्रेम में एंट्री करते हैं।

Charu Asopa

चारू का दमदार डांस

दोनों रोमांस करते हैं और डांस करते हैं, लेकिन जल्द ही चारू की साड़ी का एक सेक्विन उनकी आंखों में चला जाता है और इसी के साथ इनकी परफॉर्मेंस भी बीच में ही रुक जाती है, क्योंकि गौरव की केयर प्रायोरिटी भी बन जाती है। कैमरा पर्सन भी हंसने लगता है और टिशू से गौरव की हेल्प करता है। इस दौरान चारु एक कोने में जाकर हंसती हुई नजर आती हैं। वीडियो अपलोड करते हुए चारू ने कैप्शन में लिखा, “कुछ चीज रीक्रिएट नहीं कर सकती, कुछ चीज एक बार ही बनती है। क्या हुआ गौरव के साथ जाने के लिए एंड तक इस वीडियो को देखें। ”

Charu Asopa

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना के अफेयर से तंग आकर घर छोड़कर चली गई थीं डिंपल कपाड़िया, ये एक्ट्रेस थी वजह

सुष्मिता और चारू के बीत है काफी अच्छा रिश्ता

वहीं सुष्मिता सेन ने भी चारू की इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में कुछ इमोजी पोस्ट किए हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन और चारु असोपा के बीच काफी अच्छे रिलेशनशिप हैं। हाल ही में चारू को सुष्मिता सेन की छोटी बेटी की बर्थडे पार्टी में भी स्पॉट किया गया था। इस दौरान चारू अपनी बेटी जियाना के साथ पार्टी में पहुंची थी। इन सबके बीच राजीव ने भी काफी टाइम बाद बेटी जियाना के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया और कैप्शन दिया, “पापा की परी।”