Saturday, July 27, 2024
Homeशिक्षाCBSE Date Sheet 2024 : 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए CBSE...

CBSE Date Sheet 2024 : 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए CBSE ने जारी की डेट शीट, कैसे होगा डाउनलोड यहां देखें ?

CBSE Date Sheet 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। कैंडिडेट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं। 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी जो 26 मार्च 2024 तक चलेगी। जबकि सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, अभी बोर्ड ने एडमिट कार्ड नहीं जारी किया है। लेकिन सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए जल्द ही हॉल टिकट भी जारी कर सकता है।

 

10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट

सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 13 मार्च 2024 तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। जारी टाइम टेबल के अनुसार सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं15 फरवरी 2024 से 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 28 फरवरी 2024 और 2, 4, 5, 7, 11 और 13 मार्च 2024 तक होंगी। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 28, 29 फरवरी 2024 और 1, 4, 5, 6, 7, 9 मार्च 2024 और 11, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20, 22, 23, 26, 27, 28, 30, 1 और 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी।

प्रैक्टिकल की तारीखें भी सीबीएसई ने की जारी

इस सब के अलावा शीतकालीन स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल की तारीखें भी सीबीएसई ने जारी कर दी हैं। शेड्यूल के अनुसार, सत्र 2023-24 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 शीतकालीन स्कूलों का प्रैक्टिकल या आंतरिक मूल्यांकन 14 नवंबर से 14 दिसंबर 2023 तक किया जाना है। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

डेट शीट कैसे करें डाउनलोड ?

सीबीएसई कक्षा 10 डेट शीट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  • आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2024 (CBSE Class X Date Sheet 2024) के लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा तिथियों और विषयों वाली कक्षा 10 सीबीएसई डेट शीट पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • सीबीएसई डेट शीट 2024 कक्षा 10 की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और सेव करें।
  • इसे डाउनलोड करने और सेव करने के बाद, छात्र किसी भी समय लेटेस्ट सीबीएसई कक्षा 10 डेट शीट 2024 चेक कर सकते हैं।

Delhi University से एक साथ ले सकेंगे दो डिग्री, एकेडमिक काउंसिल ने दी मंजूरी !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular