CBSE Board Admit Card 2024 : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Board Admit Card 2024

CBSE Board Admit Card 2024 : 15 फरवरी से शुरू होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड (CBSE Board Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से गुरुवार को वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन (Admit Card online) माध्यम से CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। हालांकि, स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड (Admit Card Download) करने का एक्सेस केवल आपके संबंधित स्कूल के पास है। किसी भी प्रकार से स्टूडेंट्स स्वयं से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूल एक दो दिन में एडमिट कार्ड बांटने का प्रोसेस शुरू करेंगे। छात्रों को स्कूल जाकर यह पता करना होगा कि उन्हें एडमिट कार्ड कब मिलेंगे।

परीक्षा का नाम सीबीएसई बोर्ड उच्च माध्यमिक परीक्षा 2024 परीक्षा प्राधिकरण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा तिथि 15 फरवरी से 02 अप्रैल, 2024 सीबीएसई 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2024 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 (शीतकालीन स्कूल 14 नवंबर से 14 दिसंबर 2023 तक) आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in

संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे छात्र | CBSE Board Admit Card 2024

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2024 में छात्र के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम आदि का विवरण है। सीबीएसई एडमिट कार्ड (CBSE Board Admit Card) में छात्रों के लिए जरूरी इंस्ट्रक्शन भी दिए गए हैं, जिनका सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए मानना जरूरी है। सीबीएसई बोर्ड के तमाम छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा।

ये भी पढ़ें : CBSE Date Sheet 2024 : 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए CBSE ने जारी की डेट शीट, कैसे होगा डाउनलोड यहां देखें ?

इस दिन से शुरु हो रही हैं कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

परीक्षा की बात करें तो सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं (CBSE Board Admit Card 2024) दोनों की ही परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगी। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 2 अप्रैल तक चलेंगी।  सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की ही परीक्षाएं एक ही दिन शुरू हो रही हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च 2024 तक चलेंगी। वहीं सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेंगी।

ए़डमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

सभी छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र के नाम सहित अन्य जानकारियां दर्ज होंगी। (CBSE Board Admit Card 2024) ये जानकारी सभी स्टूडेंट्स अच्छे से चेक कर लें और अगर इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो वे तुरंत ही अपने स्कूल से संपर्क करके आगे की प्रॉसेस को फॉलो करें। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

सभी छात्रों के लिए जारी दिशा-निर्देश

छात्रों को अपने एडमिट कार्ड को अपने स्कूल आईडी के साथ परीक्षा केंद्र में ले जाना चाहिए। जो छात्र सीबीएसई बोर्ड प्रवेश पत्र (Admit Card) लाने में असफल रहेंगे, उन्हें बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 (CBSE Board Admit Card 2024) में बैठने वाले छात्रों को किसी भी देरी से बचने के लिए परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना चाहिए।

ये भी पढ़ें : CBSE 12th Result: ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा इन तरीकों से भी छात्र चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट, यहां जानें डिटेल्स…

How to Download CBSE Admit Card 2024 | ऐसे करें क्लास 12th का एडमिट कार्ड

स्कूल अपने बच्चों के लिए सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें इन निर्देशों का पालन करना होगा…

स्टेप 1 : सबसे पहले cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 : मुखपृष्ठ पर, ‘डाउनलोड’ टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : सूची से ‘सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 या 12 एडमिट कार्ड 2024’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 : इसके बाद, उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड जैसे स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 5 : सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

How to Download CBSE Board Admit Card 2024 |प्राइवेट स्टूडेंट ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अगर आप एक प्राइवेट छात्र  हैं और अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे

स्टेप 1 : ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं और नई वेबसाइट का पेज खोलें।

स्टेप 2 : नीचे स्क्रॉल करें और ‘प्राइवेट कैंडिडेट’ टैब पर क्लिक करें और इससे एडमिट कार्ड विंडो खुल जाएगी।

स्टेप 3 : क्रेडेंशियल का प्रकार चुनें।

स्टेप 4 : पूछे गए विवरण दर्ज करें।

स्टेप 5 : सबमिट बटन पर क्लिक करें और सीबीएसई हॉल टिकट पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 6 : सीबीएसई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड के कम से कम दो या तीन प्रिंटआउट लें।

डायरेक्ट लिंक- https://cbseit.in/cbse/web/regn/login.aspx

नोट : ध्यान रखें सिर्फ प्राइवेट स्टूडेंट्स ही वेबसाइट से खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। अगर आप रेगुलर स्टूडेंट हैं, तो आपका प्रवेश पत्र आपका स्कूल डाउनलोड करेगा। आपको अपने स्कूल से CBSE Board Exam 2024 एडमिट कार्ड लेना होगा।

CBSE Class 12th Datesheet

तारीख विषय का नाम 15 फरवरी, 2024 उद्यमिता, कोकबोरोक, कैपिटल मार्केट ऑपरेशन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक)

फिजिकल ऐक्टिविटी ट्रेनर (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) 16 फरवरी, 2024 जैव प्रौद्योगिकी, भारत की ज्ञान परंपरा और प्रथाएं, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी, आशुलिपि (अंग्रेजी और हिंदी), खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, बैंकिंग (10.30 बजे से 1.30 बजे तक)

प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) 17 फरवरी, 2024 इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (10.30 बजे से 1.30 बजे तक)

कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी, कथकली, (10.30 बजे से 12.30 बजे तक)

बागवानी (10.30 बजे से 1.30 बजे तक)

डाटा साइंस (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) 19 फरवरी, 2024 हिंदी ऐच्छिक और कोर (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 20 फरवरी, 2024 खाद्य उत्पादन, कार्यालय प्रक्रिया और अभ्यास (10.30 बजे से 1.30 बजे तक)

डिजाइन (10.30 बजे से 12.30 बजे तक)

इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 21 फरवरी, 2024 हिंदुस्तानी संगीत वोक, हिंदुस्तानी संगीत मेल इन्स (10.30 बजे से 12.30 बजे तक)

ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, कॉस्ट अकाउंटिंग (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 22 फरवरी, 2024 अंग्रेजी ऐच्छिक, अंग्रेजी ऐच्छिक सीबीएसई और कोर (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 23 फरवरी, 2024 खुदरा, वेब एप्लीकेशन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक)

मल्टीमीडिया (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) 24 फरवरी, 2024 टाइपोग्राफी, कम्प्युटर एप्लीकेशन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 26 फरवरी, 2024 कराधन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक)

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) 27 फरवरी, 2024 रसायन विज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 28 फरवरी, 2024 वित्तीय बाजार प्रबंधन, सौंदर्य एवं कल्याण, चिकित्सा निदान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 29 फरवरी, 2024 भूगोल (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 1 मार्च, 2024 योग (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) 4 मार्च, 2024 भौतिकी (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 5 मार्च, 2024 हिन्दुस्तानी संगीत वोकल (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) 6 मार्च, 2024 पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, अनुप्रयुक्त कला (वाणिज्यिक कला) (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) 7 मार्च, 2024 विधिशास्त्र, टेक्सटाइल डिज़ाइन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 9 मार्च, 2024 गणित, अनुप्रयुक्त गणित (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 11 मार्च, 2024 एनसीसी (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 12 मार्च, 2024 शारीरिक शिक्षा (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 13 मार्च, 2024 गृह विज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 14 मार्च, 2024 पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़, अरबी, तिब्बती, फ्रेंच, जर्मन, फारसी, नेपाली, लिम्बो, लेपचा, तेलुगु तेलंगाना, बोडो, तंगखुल, जापानी, भूटिया , स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 15 मार्च, 2024 मनोविज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 16 मार्च, 2024 कृषि और विपणन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 18 मार्च, 2024 अर्थशास्त्र (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 19 मार्च, 2024 जीव विज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 20 मार्च, 2024 पर्यटन, एयर कंडीशनिंग और प्रशीतन, सेल्समेनशिप (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 21 मार्च, 2024 फैशन स्टडीज़ (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 22 मार्च, 2024 राजनीति विज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 23 मार्च, 2024 लेखांकन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 26 मार्च, 2024 उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत इलेक्टिव (10.30 बजे से 1.30 बजे तक)

कर्नाटक संगीत गायन, कर्नाटक संगीत (Mel Ins), कर्नाटक संगीत (Per Ins Mridangam) (10.30 बजे से 12.30 बजे तक)

उर्दू कोर, फ्रंट ऑफिस संचालन, बीमा, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी, विद्युत प्रौद्योगिकी, कराधान, मास मीडिया अध्ययन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 27 मार्च, 2024 बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 28 मार्च, 2024 इतिहास (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 30 मार्च, 2024 संस्कृत कोर (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 1 अप्रैल, 2024 समाज शास्त्र (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) 2 अप्रैल, 2024 सूचना प्रथा, कम्प्युटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (10.30 बजे से 1.30 बजे तक)

ये भी पढ़ें : CBSE Class 10th, 12th Result 2023: लाखों बच्चों का इंतजार अब होगा खत्म! इस दिन जारी होगा रिजल्ट

Exit mobile version