Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBoney Kapoor: बोनी कपूर ने अर्जुन और सलमान को लेकर कही बड़ी...

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने अर्जुन और सलमान को लेकर कही बड़ी बात, बोलें- ‘आज अर्जुन जो भी है वो सिर्फ सलमान खान की वजह से हैं’

Boney Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने- माने फिल्ममेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और प्रियामणि एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इन दिनों बोनी कपूर फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान बोनी फिल्म ‘मैदान’ के अलावा अपने बेटे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्तों पर भी बातें करते दिखाई दिए साथ ही उन्होंने अपने और सलमान के रिश्ते को लेकर भी कई बातें कही।

dtgttg

बोनी ने अर्जुन कपूर के एक्टर बनने का क्रेडिट सलमान खान को दिया

आपको बता दें कि बोनी कपूर बॉलीवुड में अपनी ईमानदारी और बेबाकी के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, ‘आज चाहे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्ते तनावपूर्ण हों, लेकिन अर्जुन आज जो भी हैं उसका क्रेडिट मैं सलमान को देना चाहूंगा। मुझे कभी नहीं लगता था कि अर्जुन हीरो बनना चाहते हैं।

सलमान खान वो पहले शख्स हैं जिन्होंने मुझे फोन करके कहा था कि अर्जुन हीरो बनेगा।’ बोनी कपूर ने आगे बताया, ‘अर्जुन उन दिनों काफी हेल्दी हुआ करते थे। सलमान ने अर्जुन की काफी मदद की है। उन्होंने ठान लिया था कि वे अर्जुन को फिट बनाएंगे और ये बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन सलमान ने ठान लिया था तो कर दिखाया।

आप गौर करेंगे तो देखेंगे अर्जुन के ग्रोथ में सलमान का हाथ है। अर्जुन की फिल्में और उनका फिल्मी करियर भी सलमान से काफी प्रभावित है। वो सलमान ही हैं जिन्होंने अर्जुन को फिटनेस का महत्व बताया है।’

dfgddgdg

सलमान की तारीफों मे पढ़े कसीदें

गौरतलब है कि बोनी कपूर से जब पूछा गया कि अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच अब पहले जैसे संबंध नहीं रहे क्या इसका असर उनके और सलमान के रिश्तों पर भी पड़ा है। इस सवाल के जवाब में बोनी कपूर ने कहते हैं, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं। मेरे और सलमान के रिश्ते अब भी पहले जैसा ही है। उसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

मैं अब भी उन्हें प्यार करता हूं। मुझे अब भी लगता है कि उन जैसे बहुत कम लोग हैं। आप जानते हैं कि वह बड़े दिल वाले हैं और उनसे जब भी मिलिए वे गर्मजोशी से मिलते हैं। वे मुझे अब भी उतना ही सम्मान देते हैं जितना पहले देते थे।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular