Boney Kapoor: बोनी कपूर ने की दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ, परिणीती चोपड़ा से पहले करने वाले थे प्रियंका चोपड़ा संग काम

0
430
Boney Kapoor

Boney Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने- माने फिल्ममेकर बोनी कपूर इन दिनों अपनी  फिल्म ‘चमकीला’को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, लेकिन क्या आप जानते है कि परिणीती चोपड़ा से पहले दिलजीत दोसांझ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म करने वाले थे।

इन दिनों बोनी कपूर फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। बोनी कपूर फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान बोनी ने इसका खुलासा किया। बोनी कपूर ने यह भी बताया कि यह फिल्म क्यों नहीं बनी।

dgthdthrg

प्रियंका के साथ इस कारण से नहीं कर पाए फिल्म

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर नेबताया कि उन्होंने दिलजीत और प्रियंका को एक फिल्म के लिए साइन भी कर लिया था। बोनी कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नो एंट्री 2’ को लेकर बात की और कहा, ‘दिलजीत एक अच्छे अभिनेता है। बहुत समय पहले मैंने उनके और प्रियंका चोपड़ा के साथ लेकर एक फिल्म की योजना बनाई थी।

इस फिल्म का नाम ‘सरदारनी’ रखा गया था। इस दौरान प्रियंका को ‘क्वांटिको’ के लिए हॉलीवुड जाने ऑफर मिला और उन्होंने हमसे कुछ समय इंतजार करने के लिए बोला’। बता दें कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के काम करने की चर्चा है।

grstrwtr

दिलजीत दोसांझ की कि जमकर तारीफ

गौरतलब है कि बोनी कपूर ने आगे बताया कि हमने प्रियंका के वापस लौटने तक इंतजार करने का फैसला किया था, लेकिन इस बीच प्रियंका ने क्वांटिको के दूसरा सीजन भी   साइन कर लिया। इसके बाद हमें हार माननी पड़ी। क्योंकि प्रियंका वहां कई अन्य प्रोजेक्टस में व्यस्त हो गई थीं, जिसके बाद इस फिल्म की योजना को छोड़ना पड़ा’।

इस दौरान बोनी कपूर ने दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनकी पंजाबी और हिंदी दोनों फिल्में देखी हैं, उनमें कॉमेडी की शानदार समझ है और उनकी कॉमिक टाइमिंग जबर्दस्त है। किसी भी फिल्म एक फ्रेश करने के लिए नए कलाकारों का होना हमेशा अच्छा होता है’।