Bollywood Slap Controversies: इन सितारों ने सरेआम फैन को मार रखा है थप्पड़, एक ने तोड़ दी थी नाक…तो दूसरे को भरना पड़ा था हर्जाना

0
730
Bollywood Slap Controversies

Bollywood Slap Controversies: बॉलीवुड़ सेलेब्स और कंट्रोवर्सी का नाता अलग ही रहा है। यूं कहा जा सकता है कि बॉलीवुड सेलेब्स जहां-जहां जाते हैं….विवाद भी उनके साथ ही चलता रहता है। सिने जगत के बड़े से बड़े स्टार्स किसी ना किसी विवाद के जंजाल में फंसे जरुर है। हालांकि इनमें से तो कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने भरी पब्लिक के बीच अपना आपा खो दिया और किसी ने फैंस को तो किसी ने दूसरे स्टार्स को ही सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। तो आज हम इस वीडियो में कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जानने वाले हैं –

जब सैफ अली खान ने तोड़ दी थी शख्स की नाक

बॉलीवुड के रंगीन स्टार सैफ अली खान जब अपने करियर के पीक पर थे तब उनकी लोकप्रियता भी अलग लेवल पर थी। हालांकि क्या आप जानते हैं कि एक बार सैफ ने तो सरेआम एक शख्स का मुक्का मारकर नाक तोड़ डाला था।

दरअसल, सैफ अली खान, करीना कपूर और उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा के साथ मुंबई के ताज होटल डिनर करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी एक शख्स से जोरदार लड़ाई हुई। इस दौरान हाथापाई में सैफ ने गुस्से मे आकर उस शख्स को जोरदार मुक्का मार दिया था, जिससे उसकी नाक ही टूट गई थी। ये मामला तो पुलिस तक पहुंच गया था और शख्स पर हमला करने के लिए सैफ को अरेस्ट भी कर लिया गया था। हालांकि बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे।

जब अक्षय ने फैन को मारा था जोरदार थप्पड़

ऐसा ही एक किस्सा बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के साथ भी जुड़ा है, जहां उन्होंने अपने एक फैन को ही तमाचा जड़ दिया था। दरअसल, अक्षय कुमार जब अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गब्बर इज बैक का प्रमोशन कर रहे थे, तभी एक शख्स गार्ड की बात को नजरअंदाज करते हुए सेट पर लगातार तस्वीरें क्लिक कर रहा था। इस दौरान वो गार्ड से बदतमीजी पर भी उतर आया, जिसे देखते हुए अक्षय अपना आपा खो बैठे। बस फिर क्या था, जब अक्षय के बार-बार कहने पर भी उस व्यक्ति ने फोटो खींचना बंद नहीं किया तो गुस्से में एक्टर ने उन्हें जोरदार थप्पड़ लगा दिया था।

Bollywood Slap Controversies

मीका सिंह ने डॉक्टर को मारा था थप्पड़

मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह का नाम भी थप्पड़ कांड से जुड़ चुका है। उन्होंने सरेआम एक कॉन्सर्ट के स्टेज पर एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। अचानक सिंगर का ये बर्ताव देखकर हर कोई हैरान था लेकिन बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में सफाई देते हुए बताया कि वो शख्स लगातार लड़कियों से बदतमीजी कर रहा था।

Bollywood Slap Controversies

फैन को थप्पड़ मारना गोविंद पर पड़ा था भारी

अपनी फिल्मों में मजेदार कॉमेडी और चुटकुले अंदाज से फैंस को हंसी से लोटपोट करने वाले गोविंदा ने भी एक बार एक फैन को सरेआम तमाचा जड़ दिया था। हालांकि ये उनपर ही भारी पड़ गया था। दरअसल, साल 2008 में अपनी फिल्म मनी है तो हनी है की शूटिंग के दौरान गोविंदा को देखने वालों की भीड़ उमड़ आई थी। इस दौरान एक फैन एक्टर पर इतना हावी होने लगा कि उन्होंने गुस्से में उस फैन को जोरदार थप्पड़ चड़ दिया था।

हालांकि गोविंदा की किस्मत बाकी स्टार्स जैसी नहीं थी और इस फैन ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी। नतीजा ये रहा कि हर्जाने के तौर पर उन्हें उस शख्स को 5 लाख रुपए देने पड़े थे।