Bobby Deol: फिल्म ‘एनिमल’ में अपनी तीन पत्नियों लेकर बात करते नजर आए बॉबी देओल, कपिल के सवालों का दिया जवाब

0
365
Bobby Deol

Bobby Deol: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार बॉबी देओल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉबी देओल हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए एपिसोड में अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ बतौर मेहमान शामिल हुए थे। इस एपिसोड में वे अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी और अपनी प्यारी पत्नी तान्या देओल के बारे में बातें करते दिखाई दिए।

आपको बता दें कि बॉबी देओल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत फिल्म ‘बरसात’ से की थी। वहीं आखिरी बार बॉबी फिल्म एनिमल में नजर आए थे इस में उनके किरदार को लोगों का बेशुमार प्यार मिला था।

tttetgetgtg

कपिल ने बॉबी से पूछे मजेदार सवाल

आपको बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए एपिसोड में बॉबी देओल और उनके भाई सनी देओल ने अपनी मजेदार बातों से दर्शकों के दिलों को लुटते दिखाई दिए। कपिल शर्मा के साथ बॉबी देओल खुलकर बातें करते नजर आए। कपिल ने बॉबी देओल से कहा कि उनके कुछ फैंस ने उनसे कुछ सवाल पूछे हैं।

कपिल शर्मा हंसते हुए बॉबी देओल से कहते हैं, ‘बॉबी भाई आपसे आपके फैंस ने पूछा है कि ‘एनिमल’ में आपने तीन शादियां की हैं। वे भी तीन शादी करना चाहते हैं। उन्हें क्या करना चाहिए’। कपिल शर्मा के सवाल को सुनकर को बॉबी देओल मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘अब हम क्या करें। रोमांस के मामले में हम देओल ऐसे ही हैं। हमारा प्यार से दिल भरता ही नहीं हैं’।

gttggtgrrg

अपनी पत्नी को लेकर की बात

गौरतलब है कि बॉबी देओल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, ‘यह सब मजाक है। मैं सच्चे प्यार में विश्वास करता हूं। मैं पिछले 28 साल से तान्या के साथ हूं और मैं बेहद खुश हूं। मेरी शादी को 28 साल हो गए हैं और हर दिन मैं खुद को तान्या के प्यार में पाता हूं।

मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास तान्या हैं। वे बेहद सरल और सुंदर महिला हैं’। बॉबी देओल की यह बात दर्शकों को काफी पसंद आती है। वे खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाते हैं।