ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन पर लगी रहेगी रोक, एलन मस्क ने ट्वीट कर बताई वजह

0
409
Twitter
Twitter

Twitter: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर इन दिनों बड़े बदलावों से गुजर रहा है। लोगों ने Twitter पर कई सारे ऐसी चीजें देखी जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी। अब ख़बर आ रही है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने 8 डॉलर के बदले ब्लू टिक देने वाली स्कीम पर फिलहाल रोक लगा दी है। मस्‍क ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि फिलहाल ब्‍लू टिक के लिए सब्‍सक्रिप्‍शन सर्विस को होल्‍ड पर डाला जा रहा है और इसे रीलांच किया जाएगा।

 

Twitter Blue Subscription पर लगी अस्थायी रोक

कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने कहा है कि जब तक वह Twitter पर फेक अकाउंट वाली समस्या का समाधान नहीं ढूंढ लेते, तब तक ब्लू टिक के लिए पेड स्कीम को दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा। बता दें कि Twitter पेड ब्लू टिक सर्विस का इस्तेमाल करके कई फेक ट्विटर यूजर्स ने खुद को वेरिफाई करा लिया। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेक अकाउंट का नाम सामने आता है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 15 फेमस फेक प्रोफाइल को 8 डॉलर लेकर ब्लू टिक दे दिया गया।

इसे पहले 29 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी थी लेकिन इस फैसले हो फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। फेक अकाउंट की बढ़ती संख्‍या पर रोक लगाने के लिए तकनीकी तौर पर कुछ और बदलाव किए जा रहे हैं। जैसे ही ये समस्या ठीक कर लिया जाता है उसके बाद पेड स्किम शुरू हो जाएगा।

 

 

दो कलर में आ सकता है टिक मार्क

एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन जल्द शुरू होगी लेकिन सभी के लिए ब्लू टिक एक जैसा नहीं होगा। ऑथेंटिकेशन सब्‍सक्रिप्‍शन की रीलांचिंग के बाद टिक मार्क दो कलर में लाया जाएगा। इसके तहत व्‍यक्तिगत खातों जैसे राजनेता, मशहूर हस्ती, पत्रकार और सेलेब्रिटी के लिए टिक मार्क का कलर तो नीला ही रहेगा, लेकिन ऑर्गेनाइजेशंस यानी कंपनियों अथवा संगठनों के लिए अलग कलर में टिक मार्क हो सकता है।