Saturday, July 27, 2024
HomeराजनीतिBjp Sankalp Patr : भाजपा ने देश की जनता से किए कई...

Bjp Sankalp Patr : भाजपा ने देश की जनता से किए कई वादे, जानिए पार्टी ने क्या – क्या वादा किया

Bjp Sankalp Patr : 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. भाजपा अपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र का नाम देती है. भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कई वादे किए है. रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिती में भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया.

BJP's Sankalp Patra: From construction of Ram Temple to development of Ayodhya | Latest News India - Hindustan Times

इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहें. पीएम मोदी ने भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता से क्या – क्या वादे किए है.

बीजेपी के संकल्प पत्र की खास बातें:-

1. आने वाले पांच साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की गारंटी।

2. अगले पांच साल तक मुफ्त राशन, पानी और गैस कनेक्शन और पीएम सूर्यघर से जीरो बिजली बिल

3. आयुष्मान भारत से पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा।

4. मध्यम वर्ग परिवारों के लिए पक्के घर, स्वास्थ सेवाओं का विस्तार।

5. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू होगी, हर नागरिक को हाई क्वालिटी शिक्षा प्राप्त होगी।

6. 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करेंगे

7. युवाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, इन्वेस्टमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, हाई वैल्यू सर्विसेज, स्टार्टअप और टूरिज्म और खेल के जरिये लाखों रोजगार के अवसर मिलेंगे।

8. नारी तू नारायणी के तहत आगे 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे।

9. महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को सर्विस सेक्टर से जोड़कर नए अवसर देंगे।

10. महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ओस्टियोपोरोसिस पर विशेष ध्यान देंगे।

11.महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनाए जाएंगे।

12. नारी वंदन अधिनियम को लागू करेंगे।

13.बीज से बाजार तक किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

14.श्रीअन्न को सुपर फूड की तरफ स्थापित करेंगे।

15.नैनो यूरिया और प्राकृतिक खेती से जमीन की सुरक्षा करेंगे।

16.कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करेंगे।

17.मछुआरों के लिए नाव का बीमा, फिश प्रोसेसिंग यूनिट, सैटेलाइट के जरिये समय पर जानकारी इन सब को मजबूत करेंगे।

18.मछली पालकों को सी-वीड और मोती की खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

19. गिग वर्कर्स, माइग्रेंट वर्कर्स, टैक्सी ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, कुली और घर में काम करने वाले श्रमिकों ई-श्रम पर जोड़ कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देंगे।

20.हाईवे पर ट्रक चालकों के लिए आधुनिक सुविधाएं बनवाएंगे।

21.भारत योग का ऑफिशियल सर्टिफिकेशन देगा।

22.विश्वभर में तिरुवल्लूवर कल्चरल सेंटर के माध्यम से भारत की संस्कृति को विश्व में ले जाएंगे।

23.भारत की क्लासिकल भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था उच्च शिक्षण संस्थाओं में करेंगे।

24. 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करेंगे।

25.एकलव्य स्कूल, पीएम जनमन, वन उत्पादों में वैल्यू एडिशन एवं ईको टूरिज्म को बढ़ावा देंगे।

26.ओबीसी, एससी, एसटी समुदायों को जीवन के हर क्षेत्र में सम्मान देंगे।

27.भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की गारंटी।

28.अर्बन हाउसिंग, ट्रांसपोर्टेशन, वाटर मैनेजमेंट, साफ हवा, कचरे के ढेर से मुक्ति और स्वच्छ पानी के लिए मिशन मोड पर काम होगा।

29.विश्वभर में रामायण उत्सव मनाएंगे। अयोध्या का विकास होगा।

30.5जी नेटवर्क टेक्नोलॉजी का विस्तार करेंगे, 6G पर काम करेंगे।

31.भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिक सख्त कार्रवाई होगी।

32.Perform, Reform, Transform का मंत्र शासन के हर क्षेत्र में लागू होगा।

33.भारतीय न्याय संहिता लागू होगी।

34.वन नेशन, वन इलेक्शन के साथ ही कॉमन इलेक्टोरल रोल की व्यवस्था होगी।

35.समृद्ध भारत के लिए विश्वकर्मा परिवारजन, MSMEs और छोटे ट्रेडर्स को स्किल सिखाने, क्रेडिट देने, और उनके उत्पादन को बाजार से जोड़ने की गारंटी।

36.भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी।

37.रेलवे में नई पटरियां जुड़ेंगी। नई वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनें आएंगी।

38.वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेंगे, आने वाले वर्षों में वेटिंग लिस्ट की समस्या खत्म होगी।

39.नए एयरपोर्ट हाईवे, मेट्रो, अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण जारी रहेगा।

40.उत्तर, दक्षिणी पूर्वी भारत में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की फिजिबिलिटी स्टडी शुरू होगी।

41.नॉर्थ-ईस्ट में विकास यात्रा जारी रहेगी। तटीय, द्वीप, पहाड़ी हर क्षेत्र की विशेष जरूरतों के अनुसार मास्टर प्लान बनाने की तैयारी।

42.भारत स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्वांटम, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वीकल टेक्नोलॉजी में अग्रणी बनेगा।

43.2047 तक उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करेंगे। पेट्रोल आयात को कम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular