Bjp : भाजपा ने जारी की अपने उम्मीदवारों की नई सूची, आसनसोल से एस. एस अहलुवालिया को मिला टिकट

0
375
Bjp

Bjp : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने उम्मीदवारों की नई सूची आज जारी कर दी है. भाजपा लगातार अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है. भाजपा की नई सूची में उत्तर प्रदेश की कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

PRESS RELEASE 10th list of BJP candidate for GE to the Lok Sabha 2024 on 10.04.2024 1 page 0001

एस. एस. अहलुवालिया को आसनसोल से पार्टी ने बनाया अपना उम्मीदवार

जैसे की भाजपा ने पंजाब के चंडीगढ़, यूपी के मैनपुरी, कौशाबी, फुलपूर, इलाहाबाद, बलिया समेत अन्य सीटों पर और पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. बता दें कि भाजपा ने पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह को टिकट दिया था पर उन्होंने कुछ कारणों से इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. अब भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से एस. एस. अहलुवालिया को अपना प्रत्याशी बनाया है.

PRESS RELEASE 10th list of BJP candidate for GE to the Lok Sabha 2024 on 10.04.2024 1 page 0002