Saturday, July 27, 2024
HomeUncategorizedBjp : पार्टी ने जयंत सिन्हा को भेजा नोटिस, बर्ताव से नाराज...

Bjp : पार्टी ने जयंत सिन्हा को भेजा नोटिस, बर्ताव से नाराज है पार्टी

Bjp: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा (Jayant Sinha) को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बीजेपी के तरफ से ये कहा गया है हैं कि जब से हजारीबाग लोकसभा सीट (Hazaribagh Lok Sabha seat) से मनीष जायसवाल (Manish Jaiswal) को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उसके बाद से जयंत सिन्हा चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले रहे है। उनके इस बर्ताव से पार्टी की छवि को ‘‘खराब” करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं।

ये भी पढ़ें : Vivo X Fold 3 Pro: प्रीमियम फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगा वीवो का यह फोन, देख लें फीचर्स और कीमत

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा हजारीबाग से मौजूदा सांसद हैं। इस नोटिस के बाद भाजपा के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने कहा कि जब से पार्टी ने मनीष सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से जयंत सिन्हा पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हुए है और उन्होंने अपना मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा हैं।

उनके इस बर्ताव से पार्टी के छवि को नुकसान हो रहा है। आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा से इस नोटिस का जबाब दो दिन के भीतर देने को कहा है। मिडिया से बातचीत में उन्होंने सिन्हा के ऊपर पार्टी के द्वारा कार्रवाई पर कहा कि ये उनके द्वारा दिया जाने वाला जबाब पर निर्भर करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular