BJP Candidates List Rajya Sabha : BJP ने 5 राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, ओडिशा से अश्विणी वैष्णव को बनाया उम्मीदवार

0
296
BJP Candidates List Rajya Sabha

BJP Candidates List Rajya Sabha : आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज (14 फरवरी) को मध्य प्रदेश और ओडिशा से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश से चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। वहीं, ओडिशा से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। एमपी से राज्यसभा के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री एल मुरुगन (L Murugan) को शामिल किया गया है। उनके अलावा और भी तीन प्रमुख नाम शामिल है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश से खड़े किए चार उम्मीदवार

भाजपा ने मध्य प्रदेश से जिन चार उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है, उसमें डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर का नाम शामिल हैं जो राज्‍यसभा में अपने क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे। वहीं, ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्य सभा भेजने की तैयारी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है।

BJP Candidates List Rajya Sabha

27 फरवरी को होना है राज्यसभा का चुनाव

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को पांच राज्य सभा सीटें खाली हो रही हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधायकों की संख्याबल के आधार पर बीजेपी चार सीटें जीतने की स्थिति में है, जबकि कांग्रेस एक सीट जीत सकती है। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग का समय है। वहीं, उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Gaganyaan Mission : गगनयान मिशन को लेकर PM Modi की बड़ी बैठक, जानें किस बात पर हुई चर्चा