बिहार: दो बच्चों के बाप ने रचाई दूसरी शादी, प्रेमिका के परिवार ने दी ये सजा

0
427
Bihar crime: Man Killed In Affair Case In Purnia; Dead Body Recovered

बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक को अपनी दूसरी शादी करने की भारपाई अपनी जान से देने पड़ी। दरअसल, मृतक युवक का एक साल से दूसरी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि वह पहले से ही शादीशुदा था और 2 बच्चों का बाप भी। मृतक ने हाल ही में अपनी पहली पत्नी को छोड़ कर अपनी प्रेमिका से शादी कर ली लेकिन अगले ही दिन उसका शव घर में पड़ा देखकर सभी हक्के-बक्के रह गए। इश्क ने सहाबुल आलम की जान ले ली, लेकिन कैसे? चलिए जानते हैं।

प्रेमिका से शादी करना पड़ा भारी

ये पूरा मामला बिहार के पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां सोमवार को लड़की के घर से एक युवक का शव बरामद किया गया जिसे देखकर सभी सकते में रह गए। मृतक की पहचान सहाबुल आलम(23) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक दो बच्चों का बाप है और उसने अपनी पहली पत्नी की बात छिपकर अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली। जिसके बाद शादी के अगले दिन ही उसकी लाश प्रेमिका के घर के बरामदे से खून से लथपथ पड़ी मिली। शव के गले में रस्सी लिपटी हुई थी और मुंह से खून निकल रहा था जिसे देखकर साफ कहा जा सकता था कि यह एक हत्या है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में कर लिया है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार: शक के चलते पति बन गया हैवान, गर्भवती पत्नी को मारी गोली

परिजनों ने चार के खिलाफ की शिकायत दर्ज

वहीं दूसरी और इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है और जल्द इंसाफ की मांग की जा रही है। पुलिस सहाबुल आलम की मौत के कारणों का पता लगा रही है। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि हत्याकांड का सीधा शक प्रेमिका के परिजनों पर जा रहा है। माना जा रहा है कि जब सहाबुल की पहली शादी का सच उनके सामने आया तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक सहाबुल की पहली पत्नी गर्भवती थी और वह जल्द ही तीसरे बच्चे का बाप बनने वाला था। इस घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि सहाबुल की पहली शादी और बच्चों का राज खुलने के कारण ही उसकी हत्या कर दी गई है।