अमेरिका : बाइडन सरकार ने Gay Marriage Bill पर लगाई मुहर, लोग खुश

0
264
Gay Marriage Law
Gay Marriage Law

Gay Marriage Law : अमेरिका की सरकार ने बीते दिन अपने देश में समलैंगिक शादियों को लीगल घोषित कर दिया हैं। अमेरिका सरकार के दोनों सदनों से गे मैरिज बिल की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में तो पहले ही समलैंगिक विवाह को संरक्षण देने वाले विधेयक को मंजूरी मिल गई थी। लेकिन कल निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने भी इस पर मुहर लगा दी। इस तरह इस विधेयक (Gay Marriage Bill) ने कानून (Gay Marriage Law) का रूप ले लिया।

जो बाइडेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

गे मैरिज बिल (Gay Marriage Bill) पर हस्ताक्षर करने की जानकारी खुद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, आज बहुत अच्छा दिन है। समानता की दिशा में अमेरिका ने आज एक और कदम बढ़ाया हैं। ये कदम स्वतंत्रता और न्याय के लिए नहीं कुछ लोगों के लिए है, बल्कि सभी लोगों के लिए हैं। क्योंकि आज मैंने (Joe Biden) मैरिज बिल (Gay Marriage Bill) पर हस्ताक्षर करे हैं।

जानिए क्या कहा राष्ट्रपति ने

r11 8

अमेरिका के व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने समलैंगिक विवाह को संरक्षण देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए। मंगलवार को व्हाइट हाउस (White House) के बाहर हजारों लोगों ने जश्न मनाया और भारी भीड़ इक्कठा हुई। साथ ही बाइडेन (Joe Biden) ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, यह कानून (Gay Marriage Law) नफरत के सभी रूपों के खिलाफ एक झटका है। इसलिए ये कानून अमेरिका के हर एक निवासी के लिए मायने रखता हैं। बता दें कि अमेरिका के इतिहास में ये बहुत बड़ा कदम हैं।