अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी डेब्यू में जड़ा शतक तो इमोशनल हुईं बहन सारा, लिखा- ये महज शुरुआत

0
317

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी मैच में शतक जड़ा है। गोवा की ओर से अपने डेब्यू मैच में अर्जुन ने ये कमाल दिखाया है। इस मैच में अर्जुन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 120 रन बनाकर आउट हुए। ये कुछ वैसा ही है जैसे उनके पिता और क्रिकेट के  भगवान सचिन ने 1988 में अपने रणजी डेब्यू पर शतक जड़ा था। इसी साल इस युवा खिलाड़ी ने मुंबई को छोड़कर गोवा से खेलने का निश्चय किया था।

IPL 2021: Sara Tendulkar's special message for brother Arjun after Mumbai Indians selection | Cricket News | Zee News

सचिन के नक्शेकदम पर चला पुत्र

अर्जुन तेंदुलकर अभी महज 23 साल के हैं। हालांकि, जब सचिन ने ऐसा किया था तो उनकी उम्र 15 साल थी। अर्जुन बताते हैं कि मुंबई में उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा था। राजस्थान के खिलाफ के इस मैच में अर्जुन ने शानदार 120 रन की पारी खेली। सचिन तेंदुलकर ने 34 साल पहले वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाकर महान क्रिकेटर बनने का सफर शुरू किया था।

Here is how Arjun Tendulkar's father – Sachin Tendulkar – debuted in cricket | Sports News,The Indian Express

अर्जुन तेंदुलकर ने मैच से पहले युवराज सिंह के पिता योगराज से ट्रेनिंग ली। वो 15 दिनों तक चंडीगढ़ में रहे और योगराज ने उन्हें कहा कि तुम भूल जाओ कि तुम सचिन के बेटे हो। योगराज का ये गुरुमंत्र काम कर गया और अर्जुन ने शतक ठोक अपने परिवार को एक बड़ी खुशी दी है।

मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं लेकिन अभी भी आईपीएल में डेब्यू नहीं कर सके हैं। वो बल्लेबाजी के साथ-साथ, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी हैं। ऐसे में उनके इस प्रदर्शन के बाद मुंबई की टीम उन्हें मौका दे सकती है। अर्जुन  उन्होंने अब तक नौ टी20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका 10 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
IPL Auction 2021: No surprises here! Sachin's son Arjun Tendulkar goes to Mumbai Indians

 बहन सारा ने दी बधाई

अर्जुन की इस कामयाबी के बाद उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अर्जुन की बहन सारा ने उन्हें इस शतक के लिए बधाई दी। सारा तेंदुलकर ने भाई के शतक के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने इमोशंस शेयर किए। उन्होंने लिखा, ‘आपकी पूरी मेहनत रंग ला रही है। धैर्य धीरे-धीरे रंग ला रहा है। ये तो महज शुरुआत है। आपकी बहन होने पर मुझे गर्व है।’