Bhartiye Shikshan Mandal : भारतीय शिक्षण मंडल के तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होंगी कई बड़ी हस्तियां

0
537
Bhartiye Shikshan Mandal

Bhartiye Shikshan Mandal: भारतीय शिक्षण मंडल आगामी नवंबर के महीने में विकसित भारत के लिए विजन (शोध से साकार) नामक सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है. इस सम्मेलन में कई बड़ी हस्तियां और बुद्धिजीवी शामिल होंगे.भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित किया जाने वाला ये सम्लेन दिल्ली से सटे गुरूग्राम के SGT University में 15,16, और 17 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ, समाजसेवी और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.

ये भी पढ़ें : Jammu- Kashmir Vidhansabha Elections 2024 : खरगे के बयान पर सियासी बवाल, अमित शाह ने किया पलटवार

 

Bhartiye Shikshan Mandal

साथ ही भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बीआर. शंकरानंद और भारतीय शिक्षण मंडल के अध्यक्ष प्रो. सच्चिदानंद जोशी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. बीएमएम के विकसित भारत के लिए विजन (शोध से साकार) नामक सम्मेलन में भारत के पूर्व सीजेआई शरद बोबड़े तथा पूर्व सीजेआई रंजन गगोई भी शामिल होंगे. साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और योग गुरू बाबा रामदेव समेत शिक्षा, समाजसेवा, राजनीति, कला और विज्ञान समेत कई अन्य क्षेत्र की बड़ी हस्तियां भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगी .

Bhartiye Shikshan Mandal

Bhartiye Shikshan Mandal Bhartiye Shikshan Mandal BSM VIVIBHA Brochure page 0008