BCCI Central Contract: BCCI ने महिलाओं के लिए केंद्रीय अनुबंध की सूची की जारी, इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह

0
346
BCCI released the list of central contracts for women

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 2024-25 के लिए भारतीय महिला टीम के केंद्रीय अनुबंध की सूची जारी की है। इस बार अनुबंध में 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। हालांकि, BCCI ने पिछली बार जब महिला क्रिकेटर्स की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी, तब कुल 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। उस लिस्ट में भी BCCI ने ग्रेड-ए में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को रखा था। इस बार भी ग्रेड-ए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा गया है

ये कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक के लिए है। इसके लिए बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटर्स की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है। 16 में से 3 खिलाड़ियों को ग्रेड ए में रखा है। वहीं, ग्रेड बी में 4 खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इनके अलावा 9 खिलाड़ियों को ग्रेड सी में जगह दी गई है। इसमें पुरुष टीम की तरह A+ ग्रेड नहीं रखी गई है।

ग्रेड-A (3 खिलाड़ी)- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा।

ग्रेड-B (4 खिलाड़ी)- रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शफाली वर्मा।

ग्रेड-C (9 खिलाड़ी)- यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर।

BCCI ने 2024-25 के लिए जारी की महिला टीम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,  हरलीन देओल का नाम गायब! | Cricket Times - Hindi

ग्रेड ए में शामिल खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए

बता दे कि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ग्रेड ए में शामिल खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए मिलेंगे। बी केटेगरी में शामिल क्रिकेटर को 30 लाख और सी केटेगरी की क्रिकेटर को 10 लाख रुपए मिलते हैं। भारतीय महिला टीम अब आगामी वनडे विश्व कप 2025 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए वह 27 अप्रैल से श्रीलंका में एक त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेगी। इसमें श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें: Team India Prize Money: चैपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित की टीम हो गई मालामाल, BCCI ने खोला खजाना, किया 58 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान