Bigg Boss 17 Finale : मुनव्वर फारुकी के बीग बॉस 17 जीतने के बाद आयशा का रिएक्शन आया सामने, बोलीं- ‘मैं खुश हूं, जनता का वोट है कोई भी जीते’

0
365
Bigg Boss 17 Finale
Bigg Boss 17 Finale

Bigg Boss 17 Finale : टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। वहीं इस सीजन का बीती रात फिनाले हुआ। जहां अभिषेक कुमार बिग बॉस सीजन 17 के फर्स्ट रनर-अप बने तो वहीं मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रोफी अपने नाम की।

फैंस के प्यार ने मुनव्वर को इस सीजन का विनर बना दिया है। मुनव्वर की बिग बॉस 17 की जर्नी में बहुत उतार-चढ़ाव रहे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ यहां एक टाइम पर हॉट टॉपिक बन गई थी। ऐसा तब हुआ था जब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान आईं थीं। आयशा ने मुनव्वर पर बहुत सारे आरोप लगाए थे।

जिसके बाद मुनव्वर बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। फिनाले में भी आयशा पहुंचीं थीं। मुनव्वर के जीतने पर अब उन्होंने रिएक्शन दिया है।

ghgvhgghhg

आयशा ने किया मुनव्वर के फिनाले जीतने पर रिएक्ट

आपको बता दें कि बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में आयशा खान पहुंचीं थीं। जहां मुनव्वर और वो एक-दूसरे से बात नहीं करते हुए नजर आए थे। वह अंकिता और अभिषेक को सपोर्ट करने के लिए गईं थीं लेकिन मुनव्वर के जीतने के बाद आयशा का रिएक्शन सामने आया है। फिनाले के बाद आयशा ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया ने मुनव्वर के जीतने पर बात की।

उन्होंने कहा- ‘मैं खुश हूं, जनता का वोट है कोई भी जीते। सब उन्हीं पर है।’ आयशा से जब अभिषेक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-मुझे अफसोस हुआ। मैं चाहती थी अभिषेक जीते। कोई बात नहीं। आयशा ने कहा उनका एविक्शन शॉकिंग था। हम भी एक्सपेक्ट नहीं कर रहे थे। मैं तो अंकिता जी को टॉप 2 में देखती थी। पर ठीक है क्या कर सकते हैं।

ghhfhyffhyyh

आयशा के सथ पार्टी नहीं करेंगे मुनव्वर

गौरतलब है कि ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट को टास्क दिया गया था कि उन्हें एक शख्स का नाम लिखना था जिसे वो शो के बाद पार्टी में नहीं बुलाएंगे। इसमें मुनव्वर ने आयशा का नाम लिखा। उन्होंने उसके साथ ही कहा- इन्होंने कहा था कि वो शो के बाहर मेरी शक्ल नहीं देखना चाहती हैं। मैं भी चाहता हूं कि हम एक-दूसरे की गेस्ट लिस्ट में ना ही हो तो बेहतर है।