Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस 17 के फिनाले के बाद अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय संग अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस से अभी भी प्यार करते है अभिषेक!

0
425
Bigg Boss 17 Finale

Bigg Boss 17 Finale: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। वहीं इस सीजन का बीती रात फिनाले हुआ। जहां अभिषेक कुमार बिग बॉस सीजन 17 के फर्स्ट रनर-अप बने तो वहीं मुन्नवर फारुकी ने शो की ट्रोफी अपने नाम की। साथ ही पुरे सीजन में अभिषेक एक्ट्रेस ईशा मालवीय के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चा का विषय बने रहे हैं। हाल ही में अभिषेक ने अपने रिश्ते को गेम के रूप में इस्तेमाल करने से इनकार किया और कहा कि वह आगे बढ़ चुके हैं।

gghthfth

फिनाले के बाद अभिषेक ने तोड़ी अपने रिश्ते पर चुप्पी

आपको बता दें कि अभिषेक कुमार बिग बॉस सीजन 17 के पहले रनर-अप बने। जहां कई लोग उनका सपोर्ट कर रहे थे, वहीं कुछ को लगा कि उन्हें टॉप 2 में नहीं होना चाहिए था, खासकर थप्पड़ कांड की वजह से, लेकिन अभिषेक ने अच्छा गेम खेला और पिछले कुछ हफ्तों में वह काफी फेमस हो गए और उन्हें शो का डिज़र्विंग विनर भी माना गया।

शो में एक चीज जो लगातार उनके सफर का हिस्सा रही, वो था ईशा मालवीय के साथ उनका पुराना रिश्ता। सीजन की शुरुआत से ही अभिषेक ने ईशा के लिए अपना प्यार दिखाया है। कई लोगों को लगा कि यह उनके गेम का हिस्सा है।

हाल ही में अब शो के ग्रैंड फिनाले के बाद एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘मैं कभी भी ईशा के इर्द-गिर्द कोई खेल नहीं खेलना चाहता था। इस शो में मेरे और भी रिश्ते रहे हैं और लोगों ने उन्हें देखा है, इसलिए ऐसा नहीं था’।

hjhjjhuuiiu

ईशा मालवीय से अभी प्यार करते है अभिषेक कुमार

गौरतलब है कि अभिषेक कुमार ने ईशा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि- ‘वह अपने पिछले रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं और आगे वह ईशा जैसी किसी के साथ रहना चाहेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब यह है कि वह अब भी ईशा से प्यार करते है, तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं ईशा के बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा क्योंकि शो खत्म हो चुका है’।

आगे उन्होंने कहा- ‘मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि ये अब हो चुका है और अब ईशा के बारे में कोई और सवाल नहीं है। मैं उससे कॉन्टैक्ट में नहीं रहूंगा, उसके साथ और शो में आने से पहले भी मैं एक साल तक उसके कॉन्टैक्ट में भी नहीं था’।