Ayesha Khan: कास्टिंग काउच को लेकर आयशा खान ने की खुलकर बात, बोलीं- ‘काम नहीं देना तो मत दों’

0
645
Ayesha Khan

Ayesha Khan: बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट आयशा खान आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वही बिग बॉस 17 के बाद से ही वो लगातार लाइमलाइट छाई हुई हैं। ‘बिग बॉस’ के घर से निकलने के बाद आयशा खान को साउथ की कई फिल्में भी ऑफर हुई हैं।

इसके अलावा आयशा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम करती नजर आने वाली हैं। वहीं पिछले दिनों आयशा ने एक बातचीत के दौरान बॉलीवुड में अपने अनुभव और कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं।

sdffffe

कास्टिंग काउच को लेकर आयशा ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि आयशा खान सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयशा ने कास्टिंग काउच के बारे में बातें करते हुए कहा, ‘देखिए यहां लोग सीधी-सादी लड़कियों को काम देने के बहाने से मिलते हैं और फिर उनका गलत फायदा उठाना चाहते हैं।’

बॉलीवुड से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए आयशा कहती हैं, ‘एक बार मुझे फोटोशूट के लिए एक ऐड एजेंसी ने बुलाया था। मैं काफी खुश थी, लेकिन जब वहां गई तब उन्होंने मुझसे कुछ ऐसा करने को कहा जिसके लिए मैं तैयार नहीं थी।’

cddvvdvf

आयशा ने किया बड़ा खुलासा

गौरतलब है कि अपनी बात को जारी रखते हुए आयशा ने कहा,  ‘मुझे फोटोशूट के लिए एक जालीदार काला टॉप देते हुए कहा कि इसे बिना इनर के ही मुझे पहनना है। जब मैंने उसे पहनने से मना किया, तब वे कहने लगे यहां ऐसे ही काम मिलता है। सब यही करते हैं। मैं बिना फोटोशूट किए ही वहां से निकल आई।’

आयशा खान ने आगे बताया, ‘आपको काम नहीं देना है मत दो, लेकिन मैं अपने आत्मसम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करने वाली हूं। आप मुझसे मेरी किस्मत नहीं छीन सकते हैं।’