South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. Pradosh Vrat 2023 : 15 जून को रखा जाएगा आषाढ़ माह का पहला प्रदोष व्रत, सुकर्मा योग में करें शिव जी की पूजा
 Pradosh Vrat 2023 : 15 जून को रखा जाएगा आषाढ़ माह का पहला प्रदोष व्रत, सुकर्मा योग में करें शिव जी की पूजा
धर्म

Pradosh Vrat 2023 : 15 जून को रखा जाएगा आषाढ़ माह का पहला प्रदोष व्रत, सुकर्मा योग में करें शिव जी की पूजा

by News Desk June 12, 2023

Ashadh Pradosh Vrat 2023 : प्रत्येक माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता हैं। इस बार आषाढ़ माह का पहला प्रदोष व्रत 15 जून 2023 को रखा जाएगा। प्रचलित मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता हैं। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से प्रदोष व्रत रखता है तो शिव जी उसके जीवन में चल रही सभी परेशानियां खत्म कर देते हैं। साथ ही उस पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Mahesh Navami 2023 : महेश नवमी के दिन करें शिव जी की आराधना, जल्द पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

शिव जी की पूजा का उत्तम मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार त्रयोदशी तिथि का आरंभ 15 जून 2023 को सुबह 08 बजकर 32 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन त्रयोदशी तिथि में 16 जून 2023 को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में आषाढ़ माह का पहला प्रदोष व्रत 16 जून 2023 को रखा जाएगा। वहीं व्रत के दिन शिव जी (Ashadh Pradosh Vrat 2023) की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 21 मिनट तक है।

सुकर्मा योग का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि इस बार आषाढ़ मास के पहले प्रदोष व्रत के दिन सुकर्मा योग का भी संयोग बन रहा हैं। जो 15 जून 2023 को प्रात: काल से लेकर देर रात 02 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए सुकर्मा योग बहुत शुभ होता है।

इसके अलावा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में किसी भी भेंट के साथ भगवान शिव की प्रतिमा के दर्शन करता है तो उसको जीवन में सुख और सौभाग्य दोनों की प्राप्ति होती है। साथ ही समाज में उसका मान-सम्मान बढ़ता है। इसी वजह से प्रदोष व्रत के दिन रात्रि के पहले प्रहर में शिव जी को कुछ न कुछ भेंट दिया जाता हैं।

यह भी पढ़ें- Mangala Gauri Vrat 2023 : मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें शिव जी और मां पार्वती की पूजा, सभी परेशानियां होंगी खत्म

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share This:

Tags: Ashadh Pradosh Vrat Ashadh Pradosh Vrat 2023 dharm astha dharm manyta hindu dharm hindu religious festival lord shiva Pradosh Vrat Pradosh Vrat 2023 shiv ji
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.