IPL 2023, Arjun Tendulkar: ‘Nepotism’ के कारण उड़ा था खूब मजाक, मैच में विकेट लेकर दिया मुंहतोड़ जवाब

0
459
IPL 2023, Arjun Tendulkar

IPL 2023, Arjun Tendulkar: क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर एक काफी बड़ा नाम है। उन्होंने अपने लंबे करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाए। लेकिन इनदिनों उनकी चर्चाएं और बढ़ गई है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2023 के 25वें मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया। ये उनकी दूसरी ही मैच थी। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था।

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

उस मैच में किया था कमाल

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अर्जुन ने अपने आईपीएल करियर का डेब्‍यू किया था, लेकिन उस मैच में वो विकेट नहीं ले सके थे। अर्जुन तेंदुलकर ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने गेंदबाजी स्‍पेल के पहले दो ओवर में केवल 14 रन खर्च किए। इसके बाद उन्‍हें पारी का आखिरी ओवर करने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। हैदराबाद को जीतने के लिए 20 रन की दरकार थी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ओवर में केवल 6 रन दिए और एक विकेट चटकाया। इस तरह मुंबई ने जीत की हैट्रिक लगाई।

प्रीति जिंटा ने कह डाली ये बात

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद प्रीति जिंटा ने अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ में एक ट्वीट किया, जो जमकर वायरल हुआ। जिंटा ने ट्वीट किया, ‘कई लोगों ने नेपोटिज्‍म के नाम पर उनकी जमकर खिल्‍ली उड़ाई, लेकिन आज उन्‍होंने दिखाया कि अपनी जगह अच्‍छी तरह कमाई है। बधाई हो अर्जुन। सचिन आप काफी गर्व से भरे होंगे।’