Bigg Boss 17: एविक्ट होने के बाद मेकर्स से भिड़े अनुराग डोभाल, इंटरव्यू देने से भी किया इनकार!

0
351
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसके बाद घरवालों के साथ दर्शकों को भी तगड़ा झटका लगा है।

इस बार के वीकेंड के वार में रिंकू धवन और नील भट्ट के बाद एक और सदस्स घर से बेघर हो गया है। शो में मीड वीक एविक्शन हो गया है। इस मीड वीक इविक्शन का शिकार हुए हैं यूट्यूबर अनुराग डोभाल। वहीं, अब खबर है कि अपने एविक्शन के बाद राइडर ने काफी हंगामा किया है।

fdfgffd

मेकर्स और अनुराग के बीच हुई बहस

आपको बता दें कि बिग बॉस के एक फैन पेज के मुताबिक एविक्ट होने के बाद अनुराग मेकर्स पर भड़क गए हैं। उन्होंने बिग बॉस की क्रिएटिव टीम को खूब खरी खोटी सुनाई है और उनके साथ झगड़ा भी किया है। वहीं एक फैन पेड ने ट्विट कर बताया है कि “एविक्शन के बाद अनुराग और बिग बॉस की क्रिएटीम के बीच हुआ झगड़ा। अनुराग ने अपने लिए स्टैंड लिया है।

उन्होंने अपने एविक्शन को अनफेयर बताया है। उन्होंने मेकर्स को कहा कि अगर वोटों के आधार पर एविक्श होता तो वो अभी भी घर में ही होते। उन्होंने यहां तक कहा है कि अगर वो अभी घर में होते तो ट्रॉफी जरूर जीतते”। इस ट्वीट में आगे लिखा गया है कि एविक्ट होने के बाद अनुराग ने किसी को भी इंटरव्यू देने से मना कर दिया है। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक बेघर होने के बाद इंटरव्यू देना अनिवार्य है। अब इसको लेकर अनुराग और मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है।

hhhthtthh

घरवालों ने किया अनुराग को शो से आउट

गौरतलब है कि अनुराग जनता के वोटो के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों के वोटों के आधार पर शो से बाहर हुए हैं। एक्स कैप्टन और प्रेसेंट कैप्टन ने तीन सदस्यों को नॉमिनेट किया था। जिसमें मुनव्वर ने अनुराग का नाम लिया। ईशा ने आयशा का और आउरा ने अभिषेक का। इसके बाद बिग बॉस ने बाकी बचे हुए घरवालों को ये अधिकार दिया कि वो आज किसी एक कंटेस्टेंट्स को बाहर कर सकते हैं। ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने अनुराग का नाम लिया और वो सीधे-सीधे घर से बेघर हो गए।