Anupam Kher : अनुपम खेर को अपनी इस हरकत के कारण लॉकअप में बितानी पड़ी थी एक रात, एक्टर ने किया खुलासा

0
464
Anupam kher
Anupam kher

Anupam Kher: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक अनुपम खेर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अनुपम ने 90 के दशक से अब तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई हुई हैं। वहीं हाल ही में अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘घोस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें वे शिव राजकुमार के साथ खास किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस बीच एक्टर ने अपने पुराने दिनों को याद किया और रिवील किया कि कैसे एक बार पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था और उन्हें रातभर लॉक अप में बंद रहना पड़ा था।

cfrgdrr

लॉकअप में एक रात बिता चुके है Anupam Kher

आपको बता दें कि एक मीडिया चैनल से बात चीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा, ‘मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के दौरान मैंने इंडस्ट्री के लोगों को वीएचएस दिखाएं और काम मांगें। मैं वीएचएस वापस करने के लिए बांद्रा स्टेशन गया, क्योंकि जिस शख्स के पास मैं गया था उसने मुझसे इसे वापस देने के लिए कहा था। इसलिए, समय बचाने के लिए, मैंने लोकल रेलवे लाइन पार की और वहां एक सज्जन खड़े थे, जिन्होंने मुझे अपना हाथ दिया।’

ये भी पढ़े: Dharmendra : जब हेमा मालिनी के प्यार के लिए धर्मेद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा की शादी, हुआ था बड़ा हंगामा

अनुपम खेर ने आगे कहा, ‘मैंने प्यार से उन्हें पकड़ लिया और दूसरी तरफ चढ़ गया। लेकिन उस आदमी ने मेरा हाथ कसकर पकड़ लिया। असल में वह आदमी सादे कपड़े वाला पुलिसकर्मी था जो रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोगों को पकड़ रहा था। जिसके बाद वह मुझे पुलिस लॉक अप में ले गया, जहां पहले से ही 50 लोग जिनके हाथ रस्सियों से बंधे हुए थे, वे बैठे थे। इसलिए मैंने लॉकअप में एक रात बिताई थी और यह एक सच्चाई है, लेकिन इसका कहीं भी डॉक्यूमेंटेशन नहीं किया गया है।’

hyjygtfty

इन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम खेर

वहीं अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखरी बार फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आए थे। अब उनके पास पाइपलाइन में कई फिल्में है जिनमें कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ जो इंद्रा गांघी के किरदार पर बनी हैं साथ ही  शिव राजकुमार की ‘घोस्ट’ और ‘टाईगर नागेश्वर राव’ की भी फिल्म शामिल हैं।