Hardik Pandya के बारे में एक और सनसनीखेज खुलासा, दिनेश कार्तिक ने बताया

0
876
Hardik Pandya

Hardik Pandya: भारत के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए बीते कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं। आईपीएल 2024 में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं साथ ही गेंदबाजी में भी कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए उनके आंकड़ें भी खराब रहे हैं। इस कड़ी में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हार्दिक पांड्या को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होनें कहा है कि हार्दिक ने उन्हें कई बार स्लेज किया है। हाल ही में आईपीएल के दौरान भी उन्होनें दिनेश को स्लेज किया था।

दिनेश कार्तिक ने हार्दिक को लेकर किया बड़ा खुलासा

दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के साथ बातचीत करते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 में आरसीबी के खिलाफ अपने आखिरी मैच में उन्हें कई बार स्लेज किया। कार्तिक ने इस दौरान अपने पूरे क्रिकेट के अलग-अलग स्लेजिंग को याद किया और कहा कि हार्दिक पांड्या और विराट द्वारा किए गए स्लेजिंग उनके पसंदीदा है।

दिनेश के आईपीएल से संन्यास की खबर तेज

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। एलिमिनेटर मैच के बाद अपने आईपीएल करियर को एक तरह से अलविदा कह दिया है। एलिमिनेटर मैच में आरसीबी की हार के बाद दिनेश कार्तिक को गार्ड ऑफ ऑनर मिला और इसके बाद से उनके संन्यास की खबरें तेजी से फैल गई। हालांकि, दिनेश कार्तिक ने अब तक अपने रिटायरमेंट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya को मिला Virender Sehwag का साथ, रोहित की लगाई लताड़ा