Bigg Boss 17 : अंकिता ने किया अपने स्ट्रगल के दिनों को याद, बताया पवित्र रिश्ता में उनको कितने रुपए मिलते थे

0
322
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 : टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एकट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। अंकिता ने पवित्र रिश्ता शो के जरिए घर-घर में अपनी एक खास जगह बनाई। ये शो 2009 से लेकर 2014 तक टीवी पर चला और इसे लोगो ने बेहद पसंद भी किया। वहीं अंकिता इन दिनों सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ में नजर आ रही हैं। वहीं शो में उनके पति विक्की जैन भी हैं। अंकिता और विक्की के बीच में गेम प्लानिंग को लेकर थोड़ी अनबन देखने को मिल रही है।

अंकिता खुद को घर में अकेला फील कर रही हैं। इस बीच एकट्रेस ने सोमवार के एपिसोड में अपने स्ट्रगल और फाइनेंशियल क्राइसिस के दिनों के बारे में बात की।

ezgif.com webp to jpg 30 1

अंकिता ने किया अपने स्ट्रगल के दिनों को याद

आपतो बता दें कि अंकिता ने मुनव्वर से बात करते हुए अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरा एक टाइम ऐसा था जब मेरे पास सच में पैसे नहीं होते थे। मुझे ऐसा था कि खाना खाऊं या ऑडिशन पर जाऊं। क्योंकि मैं मम्मी-पापा से कब तक मांग सकती थी।’ ‘जब पवित्र रिश्ता मिला था तो मुझे 2000 रुपये प्रति दिन के मिलते थे। जब मेरे अकाउंट में 50 हजार रुपये क्रेडिट हुए तो मैं बहुत एक्साइटेड थी। मैंने इससे पहले इतने पैसे नहीं देखे थे। मेरे पेरेंट्स उस फेज में मेरी ताकत थे। यहां तक कि मेरे ब्रेकअप के बाद लोग सवाल करते थे कि कौन अंकिता से शादी करेगा। लेकिन मेरे पेरेंट्स मेरे साथ खड़े थे।’

ftttfr

पवित्र रिश्ता से हुई थी अंकिता के करियर की शुरूआत

गौरतलब है कि पवित्र रिश्ता शो को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। शो 2009 में आया था। इस शो में अंकिता फीमेल लीड में थीं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत मेल लीड में थे। अंकिता और सुशांत की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। दोनों इस शो के दौरान रिलेशनशिप में आ गए थे। उन्होंने 6 साल तक डेट किया और फिर उसके बाद अपने रास्ते अलग कर लिए थे।