Vivek Agnihotr i: करण संग विवाद की खबरों के बीच विवेक अग्निहोत्री किया बड़ा काम, पोस्ट देख फैंस हुए हैरान

0
371
Vivek Agnihotri
Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। विवेक ने जब से द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बनाई है तब से ही वो अक्सर किसी ना किसी विवादों से घिरे नजर आते हैं। वहीं हाल ही में बॉलीवुड के के चुनिंदा सितारों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है इस समारोह में राष्ट्रपति द्वारा आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन, कृति सेनन, करण जौहर और Vivek Agnihotri को नेशनल अवॉर्ड दिया गया।

Vivek Agnihotri

वहीं, अब Vivek Agnihotri ने अवॉर्ड समारोह की ग्रुप तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उन्होंने करण जौहर को क्रॉप कर दिया है। तस्वीर देखकर दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों को और ज्यादा तूल मिल गया है।

Vivek Agnihotri

ये भी पढ़े: Zeenat Aman: जब संजय खान ने गुस्से में मारकर तोड़ दिया था जीनत अमान का जबड़ा, एक्ट्रेस को मिली थी प्यार की बड़ी सजा

तस्वीर में Vivek Agnihotri ने कर दिया करण को क्रॉप

आपको बता दें कि समारोह के बाद सभी सेलेब्स ने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। Vivek Agnihotri द्वारा साझा की गई तस्वीर में अन्य सितारों के अलावा आर माधवन, वहीदा रहमान, एसएस राजामौली, अल्लू अर्जुन, कृति सेनन और श्रेया घोषाल शामिल हैं। हालांकि, विवेक ने इस तस्वीर से करण जौहर को हटा दिया है। निर्देशक ने यह कदम उठाकर करण संग विवाद की अफवाहों को हवा दे दी है।

Vivek Agnihotri

सर्वश्रेष्ठ फिल्म  के लिए मिला है Vivek Agnihotri को अवार्ड

गौरतलब है कि मंगलवार को, Vivek Agnihotri अपनी पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए समारोह में शामिल हुए। वहीं, करण जौहर अपनी लोकप्रिय फिल्म शेरशाह के लिए विशेष जूरी पुरस्कार स्वीकार करने के लिए उपस्थित थे। Vivek Agnihotri के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म द वैक्सीन वॉर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन खराब रहा।