Saturday, July 27, 2024
Homeखबर जबरदस्त हैAmbedkar jayanti 2024 Quotes and Messages: जीवन बदल देने वाला बाबासाहेब के...

Ambedkar jayanti 2024 Quotes and Messages: जीवन बदल देने वाला बाबासाहेब के अनमोल विचार

Ambedkar jayanti 2024 Quotes and Messages: भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर का जन्म आज ही के दिन यानी  14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। आज पूरा देश अंबेडकर जयंती मना रहा है। भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रुप में अंबेडकर की बड़ी भूमिका रही है। मध्य प्रदेश के महू में जन्म लेने वाले अंबेडकर एक दार्शनिक, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे।

अपना अस्तित्व बचाने और पढ़ाई के लिए डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर का संघर्ष, दलितों के उत्थान के लिए उनके प्रयास और आज़ाद भारत के संविधान के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। बाबासाहेब की विचारों ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया है। तो आइये बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर हम आपको Ambedkar jayanti 2024 Quotes and Messages से रूबरू करवाते हैं।

Ambedkar jayanti 2024 Quotes hindi

  • मेरी प्रशंसा और जय-जय कार करने से अच्छा है, मेरे दिखाये गए मार्ग पर चलो।
  • अगर मुझे लगा कि मेरे द्वारा बनाये गए संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो सबसे पहले मैं इसे जलाऊंगा।

Ambedkar jayanti 2024 Quotes and Messages

  • स्‍वतंत्रता का अर्थ साहस है, और साहस एक पार्टी में व्‍यक्तियों के संयोजन से पैदा होता है।
  • मैं एक समुदाय की प्रगति को उस प्रगति की डिग्री से मापता हूं, जो महिलाओं ने हासिल की है।

Ambedkar jayanti 2024 Quotes and Messages

  • भाग्य से ज्यादा अपने आप पर विश्वास करो। भाग्य में विश्वास रखने के बजाय शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।
  • क़ानून और व्यवस्था, राजनीतिक शरीर की दवा है। जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा ज़रूर दी जानी चाहिए।
  • एक विचार को प्रसार की उतनी ही आवश्यकता होती है, जितना कि एक पौधे को पानी की आवश्यकता होती है। नहीं तो दोनों मुरझाएंगे और मर जाएं।

ये भी पढे़ें: डॉ. अंबेडकर ने मरने से पहले बदला था धर्म, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

डा. भीमराव अंबेडकर की शिक्षा

उन्होंने पोस्टग्रेजुकेशन न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और 1927 में उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। 1916 में ग्रे के इन बार कोर्स में दाखिला लेने के अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र में एक और पीएचडी थीसिस भी पूरी की। अंबेडकर 64 विषयों के विशेषज्ञ और 11 भाषाओं के प्रवक्ता भी थे।

Ambedkar jayanti 2024 Quotes and Messages

Ambedkar jayanti 2024 Messages

  1. Law and order are the medicine of the body politic and when the body politic gets sick, medicine must be administered.
  2. Men are mortal. So are ideas. An idea needs propagation as much as a plant needs watering. Otherwise, both will wither and die.
  3. A great man is different from an eminent one in that he is ready to be the servant of the society.

Ambedkar jayanti 2024 Quotes and Messages

जय भीम कोट्स हिंदी में

  • मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेगी, उस दिन इस देश को महाशक्ति बनने से कोई रोक नही सकता है।
  • मै उसी धर्म को मानता हूँ जो हमें समानता, स्वंत्रता, और आपस में भाईचारा रखना सिखाता है।
  • हमारे सविंधान में ‘मत’ का अधिकार एक ऐसी ताकत है जो कि किसी ब्रह्मास्त्र से कही अधिक ताकत रखता है।
  • शिक्षा का अधिकार जितना पुरुषों का है उतना ही अधिकार महिलाओं का भी है।

ये भी पढ़ें: Bhimrao Ambedkar Quotes : बाबा साहेब के इन विचारों ने बदली हैं लाखों युवाओं की जिंदगी, पढ़ें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular