RARKPK: रिलीज के पांचवे दिन अलिया-रणवीर की फिल्म ने किया इतने करोड़ का कारोबार, आने वाले हफ्ते में आ सकती है कमाई में गिरावट

0
311
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

RARKPK: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहें हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक जोडी को ऑडियंस खूब पसंद रही है इसी के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ भी उमड रही है. फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही थी।

ओपनिंग वीकेंड पर तो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने खूब नोट छापे। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को कितने करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।

MV5BM2VmOTU2ZmItMGVmMy00NmZmLTk5Y2QtMmI5ODczNDkyZmNjXkEyXkFqcGdeQXVyMTUzNTgzNzM0. V1 FMjpg UX1000

जानिए ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के पांचवें दिन की कमाई

‘करण जौहर ने 7 साल बाद डायरेक्शन में कमबैक किया है। अपनी हर फिल्म की तरह इस फिल्म को भी करण ने काफी ग्रैंड बनाया है। इसी के साथ उनका जादू दर्शकों पर चल गया है। 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की ओपनिंग ठीक-ठाक रही  थी और इसने 11.1 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वीकेंड पर फिल्म को तगड़ा जंप मिला और इसने शनिवार को जहां 16.5 करोड़ का कारोबार किया तो रविवार को 16.82 फीसदी की बढ़त के साथ 18.75 करोड़ कमाए।

एक मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ने रिलीज के 5वें दिन भी 7 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि ऑफिशियल आंकड़े आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 59.92 करोड़ रुपये हो गई है।

ezgif.com webp to jpg

ये भी पढे़: Ranbir-Alia Trolled: रणबीर को खुलेआम किस करना आलिया को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

अगले हफ्ते आ सकती है फिल्म की कमाई में गिरावट

गौरतलब है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कमाई की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है कि ये इस हफ्ते 80 से 85 करोड़ का कारोबार कर सकती है। हालांकि अगले हफ्ते फिल्म की कमाई को झटका लग सकता है क्योंकि सिनेमाघरों में जहां 10 अगस्त को रजनीकांत की जेलर धमाल मचाने को तैयार है तो वहीं 11 अगस्त को  सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ रिलीज हो रही है। ऐसे में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए ज्यादा स्क्रीन्स नहीं होगी। अब देखने वाली बात ये होगी कि इन बड़ी फिल्मों के बीच में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कितना प्रॉफिट कमा पाती है।