Alia Bhatt: कुत्तो के साथ हो रही बेरहमी पर छलका आलिया भट्ट का दर्द, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

0
589
Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट को आज के समय में कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड और टॉलीवुड में भी अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। आलिया ने अपने करियर में ज्यादातर हिट फिल्में ही दी हैं। वहीं आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने पशुओं के साथ हो रहीं क्रूरता आवाज उठाई हैं और जानवरों के साथ हो रही हिंसा का विरोध किया हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को इस बात की जानकारी दी हैं।

fvfgbfgdgf

आलिया ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला नौकरानी पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को सबसे पहले गायिका सोफी चौधरी से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ गायिका ने लिखा था, “आश्चर्य है कि ये महिला अभी भी काम कर रही है ।”

अब सोफी की इस पोस्ट को आलिया भट्ट ने भी शेयर किया है और इस व्यवहार को क्रूर बताया है। सिंगर सोफी ने इस पालतू कुत्ते के बारे में फैंस को अपडेट देते हुए बताया कि जिस खूबसूरत बीगल बीरा की नौकरानी ने बेरहमी से पिटाई की थी, उस के बारे में अपडेट है कि मैंने इस कुत्ते के मालिक पार्थ और श्वेता से बात की है। दोनों को काफी आघात पहुंचा, उन्होंने यह वीडियो नहीं देखी थी।

आलिया ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘अगली बार अगर किसी पालतू जानवर के साथ ऐसा करते हुए देखें तो एक वीडियो बनाकर सीधे अधिकारियों के पास ले जाएं ताकि उचित कार्रवाई हो सके।’

gfbgtgrg

पहले भी उठा चुकी है आवाज

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2024 में भी थाने के एक पशु चिकित्सालय से पालतू कुत्ते के साथ बर्बरता की वीडियो वायरल हुई थी । जिसे देखकर आलिया काफी निराश हुई थीं। उस वीडियो में चिकित्सालय के दो कर्मचारियों ने टोफू नाम के पालतू कुत्ते को काफी टॉर्चर किया था, जिसके बाद वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आलिया ने इसे काफी निराशाजनक बताया था।