The Kapil Sharma Show: अक्षय ने उड़ाया मौनी रॉय का मजाक, दिशा पटानी और सोनम बाजवा की भी खींची टांग

0
411
The Kapil Sharma Show

The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ (Selfiee) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर भले ही खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म कमाई ना कर पाई हो, लेकिन एक्टर जमकर लाइमलाइट लूट रहे हैं, कभी नागरिकता की वजह से तो कभी अपने नॉर्थ अमेरिका टूर ‘द एंटरटेनर्स’ की वजह से। वहीं अब अक्षय ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। इनके साथ चार हसीनाएं भी नजर आईं। एक्टर ने नेशनल टीवी पर उन चारों का ऐसा मजाक उड़ाया कि वह भरी सभा में शर्मिंदा हो गईं।

‘द कपिल शर्मा शो’ में अक्षय ने उड़ाई एक्ट्रेसेस की खिल्ली

अक्षय जब भी कपिल शर्मा शो में आते है तो एंटरटेनमेंट का डोज काफी हाई जाता है। अब वह नॉर्थ अमेरिका टूर ‘द एंटरटेनर्स’ को प्रमोट करने के लिए कपिल के शो पर पहुंचे उनके साथ नोरा फतेही, सोनम बाजवा, मौनी रॉय और दिशा पटानी नजर आईं। जहां कपिल ने इन चारों के साथ फ्लर्ट किया। वहीं, अक्षय ने इनका मजाक उड़ाया।

अक्षय ने उड़ाया मौनी रॉय का मजाक

वही अब शो का एक  प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार मौनी रॉय और उनके साथ खड़ी दिशा पटानी और सोनम बाजवा का मजाक उड़ते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि एक्टर मौनी रॉय से कहते हैं कि ‘इनकी तो अभी शादी हुई है। इनको किस बात की टेंशन है। नागिन का रोल इन्होंने किया तो इनके पति को लोग बीन बजाने के लिए देते हैं।’ एक्टर की ये बात सुनकर मौनी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती और अक्षय से कहती हैं कि,  ‘आप बहुत बुरे हैं।’ वहीं मौनी के बाद खिलाड़ी कुमार दिशा पटानी और सोनम बाजवा की भी टांग खीचते नजर आते हैं।

अक्षय ने खीची दिशा और सोनम की टांग

दिशा की टांग खींचते हुए अक्षय कुमार कहते हैं, ‘दिशा को घूमने का शौक है। तो इसे भाई इस बात की टेंशन है कि कहीं सफारी में जाए तो वहां कहीं टाइगर न मिल जाए।’ इसके बाद अक्षय ने सोनम बाजवा को भी खूब छेड़ा। वह बोले- ‘सोनम बाजवा पहले एयरहोस्टेस थी। इसको लेकर हमें टेंशन है कि फ्लाइट में कोई बेल बजाएगा तो कहीं ये उठकर न चली जाए। फिर हमें रोकना पड़ेगा कि नहीं तेरे लिए घंटी नहीं बजाई बैठ।’ कपिल शर्मा शो के इस प्रोमो को देखकर सभी पेट पकड़कर हंस रहे हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं।