Akshay Kumar : Rowdy Rathore 2 में नजर नहीं आएंगे खिलाड़ी कुमार ! ये एक्टर कर सकते हैं रिप्लेस 

0
463
Rowdy Rathore 2

Rowdy Rathore 2 : अक्षय कुमार के बुरे समय का अंत होने का नाम नहीं ले रहा है। अक्षय की लगातार पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अब अक्षय (Akshay Kumar) को एक और बड़ा झटका लगा है, क्योंकि एक बड़ी फिल्म उनके हाथ से निकल गई। जी हां, सही पढ़ा आपने।

यह भी पढ़ें- Ambani Family : अमीर होने के साथ-साथ काफी धार्मिक भी हैं अंबानी फैमिली, दान-पुण्य में रहते हैं हमेशा आगे

सिद्धार्थ मल्होत्रा ले सकते हैं अक्षय की जगह

Confirmed! Sidharth Malhotra replaces Akshay Kumar Rowdy Rathore sequel

खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल में नजर नहीं आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर शबीना खान राउडी राठौर का सीक्वल (Rowdy Rathore Sequel) बनाने वाली हैं, जिसके लिए उन्होंने अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को अप्रोच किया है। अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के लिए हां कर देते है तो फिर जल्द ही मूवी की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। हालांकि इससे पहले कई बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में पुलिस और देश के सैनिक का किरदार निभाया है।

आपको बता दें कि इस खबर के सामने आते ही खिलाड़ी कुमार के फैंस काफी दुखी हैं। साल 2012 में रिलीज हुई ‘राउडी राठौर’ (Rowdy Rathore) ने बड़ें पर्दे पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने डबल रोल किया था। बहरहाल फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बाद से खिलाड़ी कुमार की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। अब ऑफिशियल स्टेटमेंट आने के बाद ही पती चलेगा कि इस फिल्म में अक्षय कुमार दिखाई देंगे या सिद्धार्थ मल्होत्रा।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra : बेटी मालती को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका, देखे तस्वीरें