Twinkle Khanna Unseen Video: अक्षय कुमार ने शेयर किया ट्विंकल खन्ना का अनसीन वीडियो, खास नोट के साथ किया बर्थडे विश

0
260
Twinkle Khanna Unseen Video
Twinkle Khanna Unseen Video

Twinkle Khanna Unseen Video: बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री और अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना आज यानी 29 दिसंबर 2022 को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस को लाखों फैंस और कई फिल्म जगत के सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन अपनी वाइफ के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने उन्हें एक खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और इसी के साथ उन्होंने ट्विंकल खन्ना का एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

अक्षय ने शेयर किया ट्विंकल का डांस वीडियो

हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्विंकल खन्ना का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। उनका ये अजब-गजब डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं वीडियो शेयर करने के साथ अक्षय ने एक स्पेशल नोट लिखकर अपनी वाइफ को बर्थडे विश किया है।

 

अक्षय का स्पेशल नोट

एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ’जबकि आप दूसरे दिन मेरे लाइव प्रदर्शन को याद करने के लिए खुश हो सकते हैं, मुझे खुशी है कि मैं हर दिन आपको और आपके पागलपन को देखता हूं! लेकिन जितना मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझे सच में लगता है कि तुम्हें गाना बंद कर देना चाहिए और हैप्पी बर्थडे टीना।’

 

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

एक्ट्रेस के इस अनसीन वीडियो के कमेंट बॉक्स में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट डांस मिसेज अक्की।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप ऐसे ही हैपी रहा करो मैम।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों एक दूसरे को कम्पलीट भी करते हैं और कम्पीट भी करते हैं। @akshaykumar @twinklerkhanna’। इसके अलावा कई फैंस ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।