Akshay Kumar: साल में कई फिल्में करने पर ट्रोल करने वालो को अक्षय कुमार दिया करारा जवाब, बोलें- ‘बाकी दिन क्या करूंगा’

0
698
Ashay Kumar

Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। अक्षयइन दिनों फिल्म में सरफिरा में नजर आ रहे हैं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। बीते कुछ समय से अक्षय की फिल्मों का सिनेमा घरों में बुरा हाल हो रहा हैं।

मिशन रानीगंज, बड़े मियां छोटे मियां, राम सेतु और सम्राट पृथ्वीराज जैसी लगातार कई फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी अक्षय अपने काम के प्रति दृढ़ हैं। उनकी एक ही फिल्म पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय साल में कई प्रोजेक्ट लेने के लिए आलोचना की गई। अक्षय कुमार ने हाल ही में इसका जवाब दिया है।

  Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने कही बड़ी बात

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि, मुझे कहते हैं कि चार फिल्म क्यों करते हो साल में, इनको एक ही फिल्म करनी चाहिए। चलो मैं एक फिल्म कर लेता हूं, मगर बाकि दिन क्या करूंगा। आपके घर में आउंगा। बेटा याद रखना, वो लोग लकी होते हैं, जिन्हें काम मिलता है। यहां रोज कोई न कोई बोलता है कि बेरोजगारी चल रही है। ये चल रहा है, वो चल रहा है।

तो जिसको काम मिल रहा है, उनको तो करने दो। खिलाड़ी कुमार ने कई सालों तक लगातार हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। हालांकि इन दिनों वह थोड़ा मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं।

उन्होंने हाल ही में उन्होंने अपनी हालिया फ्लॉप फिल्मों और असफलता से मिले सबक के बारे में भी बात की थी। एक्टर ने कहा था, ‘हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है। मगर आपको सकारात्मक चीजों में अपना ध्यान लगाना होता है। हर असफलता आपको सफलता की कीमत सिखाती है और इसके लिए आपकी भूख को और भी बढ़ाती है। सौभाग्य से मैंने अपने करियर में पहले ही इससे निपटना सीख लिया था।’

ये भी पढ़ें: Parineeti chopra: परिणीति चोपड़ा ने बताया जीवन का सार, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Akshay Kumar

इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर  के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। अक्षय इस साल सुनील शेट्टी, निमरत कौर और सारा अली खान के साथ ‘स्काई फोर्स’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म खेल खेल में भी दिखाई देंगे हैं। अभिनेता रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास वेलकम टू द जंगल भी है।