Box Office Clash: बॉक्स आफिस पर टकराएगी अक्षय और सनी देओल की फिल्में, किसे फायदा किसे नुकसान ?

0
357
Box Office Clash

Box Office Clash : Sunny Deol की अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ का टीज़र दिसम्बर को रिलीज़ कर दिया था, जिसमे सनी धुआंधार एक्शन करते नज़र आ रहे है। फैंस को सनी का एक्शन भरा लुक काफी पसंद आ रहा है। शुक्रवार को फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है। फिल्म के पोस्टर में सनी देओल काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान हो चूका है फिल्म के मेकर्स ने बताया है की फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमा घरो में रिलीज़ होगी। खबर यह आ रही है की सनी की जाट फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म Jolly LLb 3 से होगा।

Jaat: Sunny Deol holds massive fan in bizarre first look of his next; internet jokes about being 'blown away' | Bollywood - Hindustan Times

जॉली एलएलबी 1 में अरशद वर्ष लीड एक्टर थे। यह फिल्म दर्शको को काफी पसंद आयी थी। और जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार नज़र आए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया था। ‘जॉली एलएलबी 3’ में यह दोनों अभिनेता साथ में नज़र आएंगे । फिल्म की कहानी को काफी इंट्रस्टिंग बताया जा रहा है। अक्षय और अरशद वारसी के फैंस इस फिल्म के लिए बेताबी से इंतज़ार कर रहे है।

ये भी पढ़ें :Sunney Deol की अपकमिंग फिल्म ” जाट ” का पोस्ट जारी, एक्शन भरे अंदाज में दिखे अभिनेता

वही अपकमिंग मूवी ‘जाट’ फिल्म को सनी की बेहतरीन फिल्म बताया जा रहा है। फैंस को जाट फिल्म का टीज़र भी काफी पसंद आया है। फिल्म के टीज़र में काफी एक्शन दिख रहा है। यह पहली बार नहीं है की इन दोनों अभिनेता की फिल्म का क्लैश हो रहा है। साल 2023 में अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 और सनी देओल की फिल्म “गदर 2” एक साथ बढे परदे पर रिलीज़ हुई थी और दोनों फिल्मो को नुक्सान झेलना पड़ा था।

Jolly LLB 3 | Official Trailer | Akshay Kumar | Arshad Warsi | Saurabh shukla| Subhash K | Concept

फिर भी दोनों मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी। अक्षय की OMG 2 ने 100 करोड़ से ऊपर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वही सनी देओल की फिल्म ग़दर ने बॉक्स ऑफिस में खूब कमाई की थी। फिल्म ने 500 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी।

खबरों में यह भी आ रहा है इसी दिन प्रभास की ‘द राजा साब’ और यश की ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज़ हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तुह इससे अक्षय और सनी देओल की फिल्म कलेक्शन पर भारी नुक्सान पढ़ सकता है।