Selfiee Twitter Review: अक्षय और इमरान की ‘सेल्फी’ ने तोड़ा फैंस का दिल, बोले- बेकार है फिल्म

0
322
Selfie review

Selfiee Twitter Review: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म सेल्फी ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरूचा भी हैं। यह एक मल्टी स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह मूवी मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का ऑफिशियल हिंदी रिमेक है। फिल्म को लेकर अक्षय और इमरान हाशमी ने काफी मेहनत की है। रिलीज से पहले ही दोनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए थे। ऐसे में आखिरकार अब रिजल्ट की बारी आ गई हैं। रिलीज के बाद अब फैंस ने इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ट्विटर पर रिव्यू देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं, सेल्फी देखने के बाद दर्शकों ने क्या कहा-

327921392 893763491665335 7009930560776876590 n 2

‘सेल्फी’ को लेकर सोशल मीडिया पर क्या है ऑडियंस की राय

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की कॉमेडी फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर ट्विटर पर मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहे है। जहां कई लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही है। वहीं कई फैंस इस फिल्म से नाखुश हैं। साफ-साफ कहे तो अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी लोगों का दिल जीतने में कामयाब ना हो सकी। फिल्म को देखने के बाद अधिकांश फैंस नाखुश नजर आ रहे हैं। यहां तक की कुछ फैंस तो अक्षय कुमार से पैसे वापस मांग रहे हैं। ट्विटर पर फिल्म को लेकर यूजर्स एक के बाद एक प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘सेल्फी सच में बहुत अच्छी फिल्म है अक्षय और इमरान के बीच का यह झगड़ा पूरी फिल्म की रूह है।‘ वही दूसरे ने लिखा, ‘जिन लोगो की कोविड के दौरान मृत्यु हो गई वह सेल्फी का मॉर्निंग शो देखने के लिए वापस आ गए है।‘

https://twitter.com/SriChatur007/status/1629068559409360896?s=20

https://twitter.com/_Pathaan_/status/1629006067471642625?s=20

वहीं फिल्म को देखकर नाखुश लोगों की भी कमी नहीं है। जहां एक ने लिखा, ‘यह बेकार है, अक्षय सुकुमारन को छू नहीं पाए हैं। आप ज्यादा से ज्यादा सीन के हिसाब से किसी फिल्म को कॉपी कर सकते हैं, लेकिन टैलेंट कम्पैरेबल नहीं है। आपको यह पसंद आ सकता है, लेकिन कुछ भी ओरिजनल नहीं है। शॉर्ट में एक बहुत खराब रीमेक। वहीं इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार का बहुत बड़ा फैन होने पर मुझे सेल्फी प्रीमियर, पीवीआर डायनेमिक जुहू जाने का मौका मिला। फर्स्ट हाफ ज्यादा अच्छा नहीं। दूसरा हाफ और भी ज्यादा खराब है। अक्षय सर से ऐसी उम्मीद नहीं थी।‘

332380127 568588315293923 1024049929399846121 n 1

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट

वहीं अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। बीते दिन शूटिंग के सेट से फिल्म की तस्वीरें सामने आई, जिसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। दर्शकों को सेल्फी भले ही पसंद न आई हो, लेकिन ‘हेरा फेरी 3’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं खबरें यह भी आ रही हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।