Ajay Devgan: ‘शैतान’ के लिए अजय देवगन ने छोड़ दी थी अपनी फैमली छुट्टी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

0
567
Ajay Devgan

Ajay Devgan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शैतान  को लेकर लगाता सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन और ज्योतिका लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई हैं।

फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब सबकी नजर फिल्म के फर्स्ट डे की ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी है। फिल्म 8 मार्च यानी कल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट ‘शैतान’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में अजय ने बताया कि वे ‘शैतान’ को लेकर कितने सीरियस थे।

hhthfthfthth

शैतान को लेकर अजय ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने बताया कि ‘शैतान’ की शूटिंग के लिए उन्होंने अपनी फैमली छुट्टी को कम कर दिया था, ताकि फिल्म की शूटिंग और उसकी निर्माण प्रक्रिया में देरी न हो। इसका खुलासा खुद अजय देवगन ने किया। साथ ही फिल्म की शूटिंग बीते साल अप्रैल में शुरू हुई थी।

शैतान गुजराती हिट फिल्म ‘वश’ की हिंदी रीमेक है। एक्टर की माने तो जब निर्माता कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने अजय देवगन को इस फिल्म के बारे में बताया तो उन्होंने तुरंत हां कर दी थी। वहीं इस फिल्म के साथ अजय  देवगन हॉरर फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं।

gvgffdjkkjll

इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर

गौरतलब है कि ‘शैतान’ में अजय देवगन के अलावा आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला लीड रोल में नजर आने वाली हैं। मेकर्स का दावा है कि शैतान अब तक की देखी गई सबसे डरावनी फिल्मों में से एक है। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 12 मिनट 15 सेकेंड (132:15 मिनट) है।

वहीं अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर  शैतान के बाद इस साल अजय की 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें रोहित शेट्टी स्टारर ‘सिंघम अगेन ‘औरो में कहा दम था’ और ‘रेड 2’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ‘शैतान’ को दर्शक कितना पसंद करते हैं।