Cannes Film Festival 2023 : कांस में ऐश्वर्या के लुक ने मचाया गदर, फोटोज देख फैंस हुए घायल

0
409
Aishwarya Rai Bachchan at Cannes Film Festival

Aishwarya Rai Bachchan at Cannes Film Festival : हर बार की तरह इस साल भी बॉलीवुड की कई हसीनाएं ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में अपना जलवा बिखेर रही हैं। बीते दिनों जहां एक्ट्रेस सारा अली खान, उर्वशी रौतेला और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपनी कातिल अदाओं से फैंस का दिल जीता, तो वहीं अब ऐश्वर्या राय बच्चन की भी तस्वीरे सामने आ गई हैं। फोटोज में वह हमेशा की तरह ही खिली-खिली नजर आ रही हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस उनकी फोटोज से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan at Cannes Film Festival) बीते कई सालों से ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में हिस्सा ले रही हैं, जिनका लुक हर बार लोगों को खूब पसंद आता है। हालांकि, इस बार भी ऐश्वर्या ने अपने फैंस को निराश नहीं किया है। इस बार भी एक्ट्रेस ने अपनी प्रेजेंस से रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा। यहां पर वह सोफी कॉउचर आउटफिट में हल्के एल्यूमीनियम डीटेलिंग वाला गाउन पहने पहुंची।

यह भी पढ़े- Cannes Film Festival : कांस में जलवा बिखेरेंगी सपना चौधरी, आज करेंगी डेब्यू

क्या है ऐश्वर्या के गाउन की खासियत 

कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan at Cannes Film Festival) ने मैटेलिक डिटेल्स रंग का ब्लैक गाउन पहना था, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थी। जहां एक तरफ उनके खुले बाल कहर बरपा रहे है, तो वहीं रेड बोल्ड लिपस्टिक ने उनके लुक में चार चांद लगा दी। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने मिनिमम ज्वैलरी पहनी थी। इसके अलावा उनके गाउन में कोर्सेट स्टाइल डिजाइन,  क्रिस्टल और एक बड़ी सी ब्लैक बो भी लगी थी।

फ्रेंच रिवरिया में पहना था ग्रीन गाउन 

कांस में जाने से पहले ऐश्वर्या के फ्रेंच रिवरिया के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। यहां पर एक्ट्रेस ने हरे रंग की सीक्विन ड्रेस पहनी थी। सोशल मीडिया पर लोग ऐश्वर्या के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। जहां एक यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या 2002 से रेड कार्पेट की शोभा बढ़ा रही हैं, तो वही एक अन्य ने लिखा- हर साल अपने कमाल के लुक से सबको चौंका देती हैं ऐश्वर्या, बहुत सुंदर।

यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2023 : कांस में मृणाल ठाकुर ने बढ़ाया पारा, कातिल अदाएं देख फैंस हुए पागल