South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. बॉलीवुड
  3. Cannes Film Festival 2023 : कांस में मृणाल ठाकुर ने बढ़ाया पारा, कातिल अदाएं देख फैंस हुए पागल
 Cannes Film Festival 2023 : कांस में मृणाल ठाकुर ने बढ़ाया पारा, कातिल अदाएं देख फैंस हुए पागल
बॉलीवुड मनोरंजन

Cannes Film Festival 2023 : कांस में मृणाल ठाकुर ने बढ़ाया पारा, कातिल अदाएं देख फैंस हुए पागल

by News Desk May 18, 2023

Mrunal Thakur at Cannes Film Festival : हर साल की तरह इस बार भी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस सारा अली खान से लेकर उर्वशी रौतेला और अब मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपनी कातिल अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया हैं। हाल ही में, अभिनेत्री मृणाल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival : कांस में जलवा बिखेरेंगी सपना चौधरी, आज करेंगी डेब्यू

एक्ट्रेस ने शेयर की कई तस्वीरें

आपको बता दें कि मृणाल (Mrunal Thakur at Cannes Film Festival) ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ब्लैक आउटफिट में मृणाल बहुत सुंदर लग रही है। उन्होंने ब्लैक सीक्वेंस ब्लेजर के साथ लेस वाली ट्राउजर कैरी कर रखा है। एक्ट्रेस तस्वीरों में काफी बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में पोज कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CsWJlaOt4bh/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

फोटोज को शेयर करते हुए मृणाल ठाकुर ने लिखा- ‘मैं इतनी दूर केवल इतनी दूर आने के लिए नहीं आई हूं। कान्स फिल्म फेस्टिवल से नए अनुभव लेने के लिए तैयार हूं। इस ग्लैमरस छोटी यात्रा पर मेरे साथ जुड़ें।’ इन तस्वीरों के साथ मृणाल ठाकुर ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मुझे स्कूल में हमेशा दिन में सपने देखने के लिए सजा मिलती थी। वैसे अब मैं पूरे दिन उस सपने को जीती हूं।’

https://www.instagram.com/reel/CsWgIf3NYIg/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सपना चौधरी भी बिखेरेंगी कांस में जलवा

सारा अली खान, मृणाल ठाकुर और ईशा गुप्ता आदि एक्ट्रेस के अलावा इस बार ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ में हरियाणा की सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भी डेब्यू करने वाली हैं। स्टेज शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना आज यानी 18 मई 2023 को बतौर रीजनल आर्टिस्ट कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने वाली हैं।

आपको बता दें कि, सपना चौधरी अपने हरियाणवी लोक गीतों के लिए मशहूर है। उनके गाने यूट्यूब से लेकर हर सोशल मीडिया अकाउंट पर छाए रहते हैं, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें (Sapna Choudhary) असली पहचान सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ से मिली है। शो में दर्शकों का उन्हें खूब प्यार मिला है।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story : धर्म परिवर्तन, आतंकी ट्रेनिंग और गायब 32,000 लड़कियाें की कहानी ‘द केरला स्टोरी’ में क्या है सच्चाई ? जानिए क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

Share This:

Tags: bollywood news Canes Film Festival 2023 Cannes Film Festival Cannes Film Festival 2023 entertainment news Mrunal Thakur
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.