Aishwarya Rai: ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या संग मनाया मां वृंदा का बर्थडे, तस्वीर शेयर कर लिखा प्यारा नोट

0
436
aishwarya rai pictures

Aishwarya Celebrate Mom Vrinda Birthday: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन अपने लुक्स और लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियें में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने फोटोज फैंस को साझा करती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में एश ने कान्स 2023 में शिरकत कर खूब लाइमलाइट बटोरी थी। साथ ही मंगलवार यानी बीती रात एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी मां  वृंदा राय के बर्थडे सेलिब्रेशन कुछ झल देखने को मिली। एक्ट्रेस इस तस्वीर में मां और बेटी आराध्या बच्चन के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने अपनी मां के लिए एक स्वीट बर्थडे नोट भी लिखा है।

Aishwarya Rai Bachchan ने दी मां वृंदा राय को जन्मदिन की बधाई, फोटो शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

ऐश्वर्या ने मनाया मां वृंदा राय का बर्थडे 

 बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय अक्सर ही अपनी मां के साथ खास मौकों पर समय बिताती नजर आती हैं। वहीं उन्होंने अपनी लविंग मॉम वृंदा राय का बर्थडे बेटी आराध्या बच्चन के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में एश डेनिम शर्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं उनकी मां ने पेस्टल ग्रीन और येलो कलर की शर्ट पहनी हुई है जबकि आराध्या व्हाइट समरी ड्रेस में काफी प्यारी लग रही हैं। फोटो में आराध्या अपनी नानी के कंधे पर सिर रखे हुई तो वहीं एश ने दोनों को गले लगाया हुआ हैं। वहीं तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे ऐश्वर्या और आराध्या ने बर्थडे गर्ल के लिए केक भी बनाया था जिसे कलरफुल जेम्स से डेकोरेट किया गया था।

यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2023 : कांस में ऐश्वर्या के लुक ने मचाया गदर, फोटोज देख फैंस हुए घायल

Aishwarya Rai Bachchan

फोटो को शेयर करते हुए लिखा प्यारा नोट

तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए प्यारा भी लिखा हैं, उन्होंने लिखा- , “डियरेस्ट डार्लिंग मम्मी- डोड्डा. हैप्पी बर्थडे और लव यू. भगवान आपको हमेशा बहुत खुशी, शांति, ग्रेट हेल्थ, हैप्पीनेस, जॉय, लव एंड ऑल हिज ट्रस्ट ब्लेसिंग।” आपको बता दें कि ऐश्वर्या हाल ही में रिलीज फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में नजर आई थी। इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आए थे। गौरतलब है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।