Saturday, July 27, 2024
HomeभारतAgni - 5 : 5 हजार किलोमीटर तक है इसकी मारक...

Agni – 5 : 5 हजार किलोमीटर तक है इसकी मारक क्षमता, जानिए इस बारे में

Agni – 5 : 11 मार्च 2024 को भारत के स्वदेशी संस्था DRDO ने बनाया देश का पहला मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परिक्षण कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर अग्नि-5 मिसाइल का वीडियो पोस्ट कर DRDO के सभी वैज्ञानिकों को मिशन दिव्यास्त्र का सफल परिक्षण की बधाई दी। भारत की अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है ,जिसकी मारक क्षमता 5000 KM तक है।

इससे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है। इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था, सोमवार का इसका परीक्षण MIRV के साथ हुआ। मिशन दिव्यास्त्र देश में ही विकसित हाइली एडवांस्ड वेपन सिस्टम है। इसको एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाना आसान है। इस लिए ये मिसाइल दुश्मन देशों के लिए और भी ख़तरनाक हो जाती है। अग्नि-5 मिसाइल भारत के एक मात्रा सरफेस टू सरफेस मारक क्षमता वालीदेश की पहली और एक मात्रा मिसाइल है।

जानें क्या क्या खासियत है इस मिसाइल की :-

  • अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है। 5000 KM की मारक क्षमता
  • एक साथ कई टारगेट्स के लिए लॉन्च की जा सकती है, मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) से लैस है
  • आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा है इसकी रफ़्तार
  • अग्नि-5 डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार ले जा सकती है अपने साथ
  • लॉन्चिंग सिस्टम में कैनिस्टर तकनीक का उपयोग इस वजह से इस मिसाइल को कहीं भी ले जाने में आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।
  • देश में कहीं भी इसकी तैनाती की जा सकती है क्युकी इसका इस्तेमाल बेहद आसान है।
  • अग्नि 4 में सिर्फ एक वॉरहेड होता है पर अग्नि 5 के MIRV में मल्टीपल वॉरहेड एक साथ कैरी कर सकते हैं
  • अग्नि 5 के वॉरहेड से एक टारगेट से दूसरे टारगेट तक सैकड़ों किलोमीटर दूर मौजूद कई टारगेट को एक ही मिसाइल के जरिए तबाह किया जा सकता है। एक ही टारगेट पर मल्टीपल वॉरहेड को एक बार में लॉन्च किया जा सकता है
  • अग्नि-5 एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। इसकी खासियत ये है कि यह वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से पहले अंतरिक्ष में जाती है।
  • यह मिसाइल तीन चरणों वाली ठोस ईंधन वाले इंजन का उपयोग करती है
  • यह मिसाइल भारत के हथियार इतिहास में सबसे दूर तक मार करने वाली पहली मिसाइल है। अग्नि-5 की मारक क्षमता के अंदर चीन के सबसे उत्तरी हिस्से के साथ-साथ यूरोप के कुछ क्षेत्रों सहित लगभग पूरा एशिया हो सकता है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular