Koffee with Karan 8 : करण के शो में आशिकी 3 को लेकर आदित्य रॉय कपूर ने किया बड़ा खुलासा, फिल्म में कार्तिक आर्यन ने किया एक्टर को रिप्लेस

0
374
Koffee with Karan 8

Koffee with Karan 8 : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। करण के शो में हर हफ्ते सेलेब्स आते हैं जिनके साथ होस्ट ढेर सारी मस्ती करते हैं।इससे पहले के भी सीजनस में करण के शो पर कई सेलेब्स कॉफी पी चुके है और अपनी लाइफ से जुड़े राज खोल चुके हैं। वहीं इस बार कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड में बॉलीवुड के दो हैंडसम एक्टर्स आदित्य रॉय कपूर और अर्जूर कपूर नजर आ रहें है। इस दौरान करण जौहर ने आदित्य से आशिकी 3 को लेकर एक सवाल किया।

hjhjggyyuuy

आशिकी 3 को लेकर आदित्य रॉय कपूर ने किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि करण के शो के लेटेल्ट एपिसोड में करण आदित्य रॉय कपूर से पूछते है कि,  ‘आपकी और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 की सफलता के बाद अब मेकर्स आशिकी 3 की प्लॉनिंग कर रहे हैं। इल फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया है। ऐसे में आपको कैसा लगा है रहा है जब कोई और एक्टर आपकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रहा है?”

इसपर आदित्य कहते हैं कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन परफेक्ट हैं। आशिकी 2 में मेरा किरदार मर जाता है। ऐसे में फिल्म में मेरी होने की संभावना ही नहीं है। मैं तो मर जाता हूं। फिर मैं वापस कैसे आ सकता हूं। लेकिन मेरी आत्मा वापस आ सकती है। ये सुनते हुए करण जौहर मजाक करते हुए कहते हैं कि ‘हां फिर तुम्हारी आत्मा कार्तिक को डराएगी।

इसपर आदित्य ने कहा कि “हां, वो कार्तिक आर्यन के ऊपर मंडरा रहा है। वो विलेन है।” वहीं इस मजेदार बैंटर पर करण जौहर कहते हैं वैसे ये एक अच्छी स्टोरी है।

bngvghgyg

भूषण कुमार  के प्रोडक्शन में बनेगी आशिकी 3

गौरतलब है कि आशिकी 3’ को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे और अनुराग बसु इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर ‘आशिकी 3’ का मोशन पोस्टर भी शेयर किया था और लिखा था, “अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम.. आशिकी 3। यह दिल दहला देने आ रही है !! माई फर्स्ट विद बासु दा (अनुराग बसु)।”