Aditi Rao Hydari: रणबीर कपूर को बेहद पसंद करती है अदिति राव हैदरी, एक्ट्रेस ने की संजय लीला भंसाली की जमकर तारीफ

0
457
Aditi Rao Hydari

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ को लेकर लगाता सुर्खियों में छाई हुई हैं। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अदिती के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोईराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेक लीड रोल में नजर आ रही हैं।

‘हीरामंडी’ एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। एक तरफ सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक बातीचत के दौरान एक्ट्रेस ने ‘रॉकस्टार’ में एक्टर रणबीर कपूर और ‘पद्मावत’ में रणबीर सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया बता दें कि इससे पहले अदिति भंसाली के साथ फिल्म ‘पद्मावत’ में काम कर चुकी हैं।

rggefefef

भंसाली के साथ काम करने को लेकर खुश हुई थी अदिति

आपको बता दें हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदिति ने बताया कि उन्होंने जैसे ही मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग खत्म की, उसके तीन दिनों बाद ही वह संजय लीला भंसाली के सेट पर थीं। वह इससे बहुत खुश थीं और सोच रही थीं कि ‘यह कैसी दुनिया है?’ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि भंसाली के सेट पर उनका पहला सीन रणवीर सिंह के साथ था।

अदिती रणवीर को अपने करियर के शुरूआती दिनों से जानती थीं। अभिनेत्री ने बताया कि रणवीर ने उन्हें देखते हुए कहा, ‘अदु तुम्हें पता है तुम इस वक्त सपने को जी रही हो, है ना?’ अभिनेत्री ने आगे कहा कि रणवीर ने उन्हें झकझोर दिया और कहा, ‘तुम सही हो, तुम सही हो’ और यह बहुत ही अद्भुत था।

fsvvbfbgd

भंसाली की कि जमकर तारीफ

गौरतलब है कि अदिति राव हैदरी ने इस दौरान संजय लीला भंसाली के फिल्म निर्माण शैली की सराहना की और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे संजय सर और उनके साथ काम करना पसंद हैं। उन्होंने हमारे लिए एक अद्भुत माहौल बनाया है। वह अपने किरदारों और कलाकारों को बहुत प्यार करते हैं।’

इस दौरान जब अभिनेत्री से ‘रॉकस्टार’ में काम करने के अनुभवों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, रणबीर कपूर के साथ काम करना बहुत शानदार है, वह बहुत-बहुत अद्भुत हैं। वह मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। वह आपको किसी भी चीज के लिए राजी कर सकते हैं।’